अदीस अबाबा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया ने मंगलवार को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया। वे ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ पाने वाले पहले ग्लोबल लीडर बन गए हैं। इस मौके पर पीएम ने कहा कि ये सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है। उनके इथियोपिया दौरे का आज दूसरा दिन है।
इससे पहले कल मोदी का इथियोपिया का नेशलन पैलेस में PM अबी अहमद अली ने औपचारिक स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की।
बैठक के दौरान मोदी ने कहा कि इथियोपिया आकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। पीएम ने कहा कि यह उनका पहला इथियोपिया दौरा है, लेकिन यहां पहुंचते ही अपनेपन का एहसास हुआ।

PM अहमद अली ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया।

दोनों नेताओं ने हाथ मिलाए। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने डांस परफॉर्मेंस दी।

इथियोपिया के PM अबी अहमद अली ने मोदी का नेशनल पैलेस में स्वागत किया है।

एयरपोर्ट पर PM अहमद अली ने मोदी को पारंपरिक कॉफी भी पिलाई।

मोदी को प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने साइंस म्यूजियम दिखाया।

मोदी को इथियोपिया ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ से नवाजा।

मोदी और प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने द्विपक्षीय चर्चा की।

दोनों देशों ने AI में नए कार्यक्रम शुरू करने और छात्रवृत्ति को दोगुना करने का निर्णय लिया है।होटल में पीएम के स्वागत के दौरान भारतीय मूल कीक बच्ची ने सांस्कृतिक नृत्य किया।
मोदी को खुद कार चलाकर होटल ले गए थे PM अली
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अहमद अली कल PM मोदी को अदीस अबाबा एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट पर ही अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान PM अहमद अली ने मोदी को पारंपरिक कॉफी भी पिलाई।
इसके बाद अहमद अली खुद कार चलाकर मोदी को होटल ले गए। उन्होंने रास्ते में मोदी को साइंस म्यूजियम और मैत्री पार्क भी दिखाया। यह PM का पहला इथियोपिया दौरा है। वे यहां 2 दिन के राजकीय दौरे पर हैं।

इथियोपिया के PM अहमद अली अपनी कार से मोदी को होटल छोड़ने गए। इस दौरान उन्होंने ही कार चलाई।
PM अली ने मोदी की सोच की तारीफ की
इथियोपियाई प्रधानमंत्री अहमद अली ने मंगलवार को द्विपक्षीय बैठक के दौरान PM मोदी की सोच की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा यह बात कहते हैं कि अफ्रीका के साथ साझेदारी उसकी जरूरतों के हिसाब से होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज भारत और इथियोपिया के बीच नई और मजबूत साझेदारी की जरूरत है। अहमद अली ने कहा कि देश में विदेशी निवेश भी तेजी से बढ़ रहा है और इसमें भारत सबसे बड़ा निवेशक बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि इथियोपिया में 615 से ज्यादा भारतीय कंपनियां निवेश कर रही हैं।
बैठक में मोदी ने इथियोपिया के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप दोगुना करने का ऐलान किया। साथ ही पहलगाम आतंकी हमले पर संवेदना और आतंकवाद के खिलाफ भारत का समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

