Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

प्रदेश अध्यक्ष ने बांके बिहारी के दर्शन किए:बोले- बिहारी जी का आशीर्वाद लेकर यात्रा शुरू कर रहा, 2027 में प्रचंड बहुमत से BJP सरकार बनाऊं

मथुरा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे हैं। हरियाणा यूपी बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल की शुरुआत बांके बिहारी जी के दर्शन से की। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बांके बिहारी जी के दर्शन करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश की यात्रा पर निकला हूं तभी पहले ही तय कर लिया था कि बिहारी जी के आशीर्वाद के साथ ही यात्रा शुरू करूंगा।

आज उसी के निमित्त बिहारी जी का आशीर्वाद भी लिया हूं,और कामना किया हूं आने वाले 2027 के चुनावों में इतनी शक्ति दें कि सभी कार्यकर्ताओं को लेकर 2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार पुनः बनाऊं।

मथुरा जिला एवं महानगर इकाई द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। (फाइल फोटो)
मथुरा जिला एवं महानगर इकाई द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। (फाइल फोटो)

जन प्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने हरियाणा-यूपी के बॉर्डर पर स्वागत किया

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के पहली बार मथुरा आगमन पर भाजपा के जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे,कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण,विधायक पूरण प्रकाश एवं अन्य जन प्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने हरियाणा उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर स्वागत किया।

यहां से आगे जब प्रदेश अध्यक्ष बढ़े तो महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में विधायक श्री कांत शर्मा, मेघश्याम सिंह एवं अन्य नेताओं ने GLA युनिवर्सिटी के पास स्वागत किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम भी मौजूद रहे।

SIR चुनाव आयोग की संवैधानिक व्यवस्था

SIR में वोट कटने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा- वह चुनाव आयोग की संवैधानिक व्यवस्था है। उससे काम चल रहा है और बिहार में भी SIR हुआ। वहां पर प्रचंड बहुमत से सरकार बनी।

भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की है

ब्राह्मण विधायकों की हुई मीटिंग पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की है। इसमें किसी को भी हमारा संविधान परमिशन नहीं देता है कि भाजपा के जन प्रतिनिधि कोई भी जातीय आधार पर बैठक करें।

इसलिए उनको चेतावनी भी दिया हूं ,बात भी किया हूं और आगे से निर्देश दिया है कि इस प्रकार की आगे कोई बैठक न हो जो कि पार्टी के खिलाफ हो।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दूसरी बार मथुरा में

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहली बार मथुरा पहुंचे हैं।

यहां हरियाणा यूपी बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज इसी माह 3 दिसंबर को GLA यूनिवर्सिटी के दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अथिति उपस्थित हुए थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *