Breaking
Tue. Feb 17th, 2026

गर्लफ्रेंड को दूसरे लड़के के साथ देख भड़का प्रेमी, दोस्तों के साथ मिलकर खूब पीटा, CCTV वीडियो वायरल

  • वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के एक युवक को रेस्टोरेंट से बाहर ले जाकर पीट रहे हैं, इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक लड़के ने गर्लफ्रेंड के साथ बैठे दूसरे लड़के की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के आरोपी ने इस कदर दूसरे लड़के को पीटा कि वह लहूलुहान हो गया। बताया जा रहा है कि प्रेमी गर्लफ्रेंड को दूसरे लड़के के साथ रेस्टोरेंट में बैठा देखकर भड़क गया था। इसके बाद वह अपने साथियों को लेकर मौके पर पहुंचा। लड़की के साथ बैठे लड़के को रेस्टोरेंट से बाहर निकाला और दोस्तों के साथ मिलकर की उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में पीड़ित युवक लहूलुहान हो गया।

मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना गोविंद नगर थाना क्षेत्र के नेता जी कोल्डड्रिंक रेस्टोरेंट की बताई जा रही है। इसे कोल्ड ड्रिंक वाला रेस्टोरेंट के नाम से भी जाना जाता है।

कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में नेताजी कोल्डड्रिंक रेस्टोरेंट में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में बैठा था। तभी उसकी गर्लफ्रेंड का पूर्व प्रेमी (एक्स-बॉयफ्रेंड) वहां पहुंचा और उसे दूसरे लड़के के साथ देखकर भड़क गया। गुस्से में आए प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस युवक पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी तेज हुई कि युवक लहूलुहान हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सोशल मीडिया में कई लोगों ने यह वीडियो शेयर करते हुए कानपुर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। कानपुर नगर पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है। अभी तक गिरफ्तारी या एफआईआर की आधिकारिक पुष्टि सार्वजनिक रूप से नहीं की गई है। यह विवाद लव ट्रायंगल से जुड़ा माना जा रहा है। वीडियो देखने वाले ज्यादातर लोग इसे जलन और गुस्से का खतरनाक नतीजा बता रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *