Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

पति की गर्लफ्रेंड को बीच सड़क लात-घूंसों से पीटा, VIDEO:आगरा में रंगे हाथ पकड़ा, पति भागा; प्रेमिका ने पत्नी पर FIR करवाई

आगरा : आगरा में एक महिला ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद करीब एक घंटे तक बीच सड़क ड्रामा चलता रहा। तीनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस बीच पति किसी तरह मौके से फरार हो गया, जबकि उसकी प्रेमिका को पत्नी ने दबोच लिया।

गुस्से में पत्नी ने पति की प्रेमिका को पटककर पीटा। उसके बाल नोचे और लात-घूंसों की बारिश कर दी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले गई।

इससे पहले कुछ लोगों मारपीट कर वीडियो बना लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में प्रेमिका ने पत्नी के खिलाफ मारपीट की FIR दर्ज करवाई। मामला रविवार शाम एत्मादपुर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर इलाके का है।

पत्नी ने सड़क पर प्रेमिका के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और पीटने लगी।

पत्नी ने सड़क पर प्रेमिका के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और पीटने लगी।

पत्नी ने प्रेमिका की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसके मुंह से खून बहने लगा।

पत्नी ने प्रेमिका की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसके मुंह से खून बहने लगा।

  • पति का अफेयर, विरोध करने पर पीटता था: जानकारी के मुताबिक, जीतू कर्दम नाम के व्यक्ति का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है। जीतू कर्दम यूट्यूबर है। पत्नी शांति का आरोप है कि उसके पति का किसी दूसरी युवती से प्रेम संबंध हैं। इसी बात को लेकर पति अक्सर उसके साथ गाली-गलौज करता था और विरोध करने पर मारपीट करता था।
  • चार महीने पहले बच्चों को लेकर मायके चली गई: करीब चार महीने पहले पति ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया, जिसके बाद वह अपने दो बच्चों को लेकर मायके चली गई। दोनों बच्चों की उम्र 5 और 6 साल है। रविवार को पत्नी को पता चला कि उसका पति कुबेरपुर क्षेत्र में अपनी प्रेमिका के साथ घूम रहा है। फिर वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई।
  • सड़क पर घूमते हुए रंगे-हाथ पकड़ा: उसने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी ने युवती के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया। मारपीट शुरू कर दी। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। महिला का कहना है कि उसने पति के खिलाफ एत्मादपुर थाने में पहले ही शिकायती पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
युवती बार-बार खुद को छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन महिला उसे पीटती रही।

युवती बार-बार खुद को छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन महिला उसे पीटती रही।

प्रेमिका ने पत्नी पर केस दर्ज कराया

थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया-पीड़ित प्रेमिका की ओर शांति, पूजा, आरती और पिंकी पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *