Breaking
Sat. Mar 14th, 2026

IND vs NZ : हार के बाद कप्तान धवन दूसरे वनडे में करेंगे कई बड़े बदलाव

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हरा दिया है। मैच के दौरान भारतीय टीम की तरफ से तीन अर्धशतक लगे, लेकिन भारत का गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर नजर आया। दूसरे वनडे मैच में शिखर धवन अपनी कमियों को दूर कर सीरीज में वापसी करना चाहेंगे। ऐसे में भारत की प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले धाकड़ ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया था। दीपक हुड्डा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ शानदार गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। दीपक हुड्‌डा मिडिल ओवर्स में काफी असरकारक साबित होते रहे हैं। हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में भी हुड्डा ने अपनी जानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम को मैच भी जिताया था। दीपक हुड्‌डा टीम इंडिया स्क्वॉयड में तो शामिल हैं, लेकिन पहले मुकाबले में उन्हें तरजीह नहीं दी गई थी।
दीपक हुड्डा ने भारतीय टीम इंडिया के लिए कुल 15 टी20 और 8 वनडे मैच ही खेले हैं। दीपक हुड्डा ने जहां 15 टी20 मुकाबलों में 33.56 की औसत से 302 रन के साथ 5 विकेट लिए हैं। वहीं, 8 वनडे मुकाबलों में वह 141 रन के साथ 3 विकेट ले चुके हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *