Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

यूपी में 12वीं तक के स्कूल इस तारीख तक रहेंगे बंद, बढ़ती ठंड को लेकर CM योगी ने दिया बड़ा आदेश

लखनऊ : ठंड का प्रकोप पूरे उत्तर भारत पर पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर बढ़ती चली जा रही है। ऐसे में बढ़ती ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बड़े निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी के आदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को आगामी 5 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। 

बढ़ती ठंड को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश

  • भीषण शीतलहर को लेकर सभी 12वी तक के स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने के निर्देश
  • ICSE,CBSE, UP इत्यादि बोर्ड के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने के दिए निर्देश
  • शीत लहर को लेकर सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण शील रहें: सीएम
  • सभी जनपदों में कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी: सीएम
  • कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, रैन बसेरों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें अधिकारी: सीएम
  • सभी रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी : सीएम

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *