Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

पौष पूर्णिमा से हुई माघ मेले की शुरुआत, पवित्र स्नान के लिए शुभ रहेंगी ये 6 तिथियां

  • Magh Mela 2026: माघ मेला 3 जनवरी 2026 से शुरू हो चुका है, माघ मेले को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है

प्रयागराज : हिंदू धर्म में माघ मास को बेहद शुभ और पुण्य फलदायी माना गया है। इस महीने में स्नान-दान करने से शुभ फल आपको प्राप्त होते हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हर साल माघ मेला आयोजित होता है जिसमें लाखों की संख्या में भक्त शामिल होता है। 2026 में 3 जनवरी से प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत हो चुकी है। माघ मेले का पहला स्नान पौष पूर्णिमा के दिन है और अंतिम स्नान महाशिवरात्रि 15 फरवरी के दिन किया जाएगा। माघ मेला कुल 44 दिनों तक चलेगा। इस दौरान 6 शुभ तिथियां आएंगी जिनमें प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान करना सबसे शुभ माना जाएगा। आज हम आपको इन्हीं तिथियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

माघ मेला 2026: स्नान के लिए मुख्य तिथियां

1. पौष पूर्णिमा: 3 जनवरी 2026

2. मकर संक्रांति: 14 जनवरी 2026
3. मौनी अमावस्या: 18 जनवरी 2026
4. बसंत पंचमी: 23 जनवरी 2026
5. माघी पूर्णिमा: 1 फरवरी 2026
6. महाशिवरात्रि: 15 फरवरी 2026

स्नान के लिए शुभ मुहूर्त

माघ मेले के दौरान स्नान के लिए सबसे शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त को माना जाता है यानि सुबह 4:00 बजे से लेकर 5:30 बजे तक का समय सबसे शुभ रहेगा। स्नान के बाद ध्यान और दान करने से बेहद शुभ परिणाम आपको प्राप्त होते हैं। 

माघ माह में इनकी पूजा करना बेहद शुभ

माघ मेले के दौरान आपको भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। सूर्य और भगवान विष्णु की पूजा करने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, साथ ही आपको करियर और आर्थिक पक्ष में भी सुधार देखने को मिलता है। माघ मेले के दौरान सूर्य की उपासना करने से आपको आध्यात्मिक उन्नति भी प्राप्त होती है और कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत होती है। भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में आ रही कई परेशानियों से आपको मुक्ति मिलती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक उजाला सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *