Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

वेनेजुएला की राजधानी में कई जगहों पर मिसाइलों से हमला: शहर में कम ऊंचाई पर 10 विमान उड़ते नजर आए; अमेरिका पर शक

काराकस : वेनेजुएला की राजधानी काराकस में शनिवार रात कम से कम 7 हवाई हमले हुए हैं। पहला हमला स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 2 बजे हुआ।

एक वायरल वीडियो में शहर के ऊपर कम ऊंचाई से गुजरते करीब 10 विमान नजर आए। रॉयटर्स के मुताबिक, शहर के कई इलाकों में तेज आवाजें सुनी गईं, जबकि एक बड़े सैन्य अड्डे के पास स्थित दक्षिणी इलाके में बिजली गुल हो गई।

धमाकों के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाकों की वजह क्या थी।

वेनेजुएला सरकार की तरफ से इस घटना पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि यह हमले अमेरिका की तरफ से हुए हैं।

वेनेजुएला और अमेरिका के बीच टकराव बढ़ा

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब वेनेजुएला और अमेरिका के बीच टकराव बढ़ा हुआ है। अमेरिका ने वेनेजुएला के पास समुद्र में सैनिक, विमान और युद्धपोत तैनात कर रखे हैं।

इस दौरान अमेरिकी सेना ने सितंबर से अब तक कई छोटी नावों पर हमले किए, जिनके बारे में अमेरिका का दावा है कि वे ड्रग तस्करी में शामिल थीं। इन हमलों में अब तक 105 लोगों की मौत हो चुकी है।

वेनेजुएला की राजधानी काराकस में शनिवार को धमाके हुए।

वेनेजुएला की राजधानी काराकस में शनिवार को धमाके हुए।

हमले के बाद राजधानी काराकस में करीब 10 विमान कम ऊंचाई पर उड़ते नजर आए।

हमले के बाद राजधानी काराकस में करीब 10 विमान कम ऊंचाई पर उड़ते नजर आए।

धमाके के बाद आसमान में धुएं का गुबार छा गया।

धमाके के बाद आसमान में धुएं का गुबार छा गया।

धमाके की आवाज सुनने के बाद राजधानी काराकस में लोग सड़कों पर भागते नजर आए।

धमाके की आवाज सुनने के बाद राजधानी काराकस में लोग सड़कों पर भागते नजर आए।

वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ला कार्लोटा एयरपोर्ट के पास भी बमबारी हुई।

वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ला कार्लोटा एयरपोर्ट के पास भी बमबारी हुई।

वेनेजुएला के समाचार आउटलेट्स ने बताया कि कराकस के ला गुआइरा राज्य और मिरांडा राज्य के तटीय शहर में भी विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

वेनेजुएला के समाचार आउटलेट्स ने बताया कि कराकस के ला गुआइरा राज्य और मिरांडा राज्य के तटीय शहर में भी विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

दावा- वेनेजुएला के साथ युद्ध की घोषणा कर सकते हैं ट्रम्प

अमेरिका के चर्चित एंकर टकर कार्लसन ने दो हफ्ते पहले दावा किया था कि राष्ट्रपति ट्रम्प वेनेजुएला के साथ युद्ध की घोषणा कर सकते हैं। टकर कार्लसन ने यह बात अपने ऑनलाइन शो ‘जजिंग फ्रीडम’ में कही थी।

उनके मुताबिक,अमेरिका और वेनेजुएला के बीच सैन्य टकराव की स्थिति बन सकती है और राष्ट्रपति इसे भाषण में सार्वजनिक कर सकते हैं।

वेनेजुएला के तेल टैंकरों पर ट्रम्प की नाकाबंदी

ट्रम्प ने वेनेजुएला पर दबाव बढ़ाते हुए प्रतिबंधित तेल टैंकरों के वेनेजुएला आने-जाने पर पूरी नाकाबंदी का आदेश दिया था।

ट्रम्प ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ी नौसेना घेराबंदी से घिरा हुआ है।

यह घेराबंदी और बढ़ेगी, जब तक कि वेनेजुएला अमेरिका से चुराए गए तेल, जमीन और दूसरी संपत्तियों को वापस नहीं लौटाता।

5 अमेरिकी मूल के नागरिक वेनेजुएला की हिरासत में हैं

ट्रम्प प्रशासन के सैन्य अभियान के जवाब में वेनेजुएला भी बड़े पैमाने पर अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में ले रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये गिरफ्तारियां कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों के बढ़ने के बीच हो रही हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक 5 अमेरिकी मूल के नागरिक हिरासत में लिए गए हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि सभी मामलों में स्थितियां अलग-अलग हैं। कुछ गिरफ्तारियां कानूनन सही हैं। दो अमेरिकियों को गलत तरीके से हिरासत में लिया गया है। ऐसे में अमेरिका इस पर एक्शन लेने पर विचार कर रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *