Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

सिसोदिया ने जेल से देश के नाम लिखी चिट्ठी, कहा- तरक्की के लिए पढ़ा-लिखा PM जरूरी

नई दिल्ली : जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्रियों से जुड़े विवाद को लेकर जेल से देश के नाम चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि प्रधानमंत्री का कम पढ़ा-लिखा होना देश के लिए बहुत खतरनाक है। टिप्पणी करते हुए लिखा कि मोदी जी विज्ञान को नहीं समझते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी जी शिक्षा के महत्व को नहीं समझते हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि पिछले कुछ सालों में 60 हजार स्कूल बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों डिग्री को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला था।

मनीष सिसोदिया ने लिखा कि भारत की प्रगति के लिए एक शिक्षित प्रधानमंत्री होना आवश्यक है। सिसोदिया ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि पीएम जब यह बात कहते हैं कि गंदी नाली से गैस निकाल कर चाय बनाई जा सकती है तब मेरा दिल बैठ जाता है। ये टिप्पणी तब आई जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की शिक्षा के बारे में कई सवाल उठाए हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1644191770002210817?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1644191770002210817%7Ctwgr%5Ead61d49a3d305d043ebae2dfc420d56c673dd8f6%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.patrika.com%2Fnational-news%2Fmanish-sisodia-wrote-a-letter-to-the-country-from-jail-said-educated-pm-is-necessary-for-india-s-progress-8152556%2F

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *