Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

काशी में NSUI अध्यक्ष को धक्का देकर पुलिस ने गिराया:घसीटते हुए गाड़ी में ले गई, कार्यकर्ताओं को घसीटा; कमिश्नर सड़क पर उतरे

वाराणसी : काशी में ‘वीबी जी राम जी’ बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय घेरने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका, लेकिन कांग्रेसी जिद पर अड़े रहे। वे बैरिकेडिंग फांदने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस से उनकी धक्का-मुक्की हो गई।

पुलिसकर्मियों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सड़क पर घसीटा। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी का कंधा पकड़कर पुलिसवालों ने धक्का दे दिया, वह गिर पड़े। इसके बाद बचने के लिए भागे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस 10 गाड़ियों में 100 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरकर ले गई।

हालात को देखते हुए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल खुद सड़क पर उतरे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आदेश दिया कि अगर कोई जबरदस्ती करे, तो उसके खिलाफ बल प्रयोग करें। इसके साथ ही पुलिस ने सड़क पर फ्लैग मार्च किया। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई। ड्रोन से भी निगरानी की गई।

दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और छात्र संगठन NSUI ने आज अलग-अलग प्रदर्शन का ऐलान किया था। कांग्रेस के दोनों प्रदर्शन पॉइंटवार पढ़िए

  1. अजय राय 45 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत मार्च निकालने वाले थे। सुबह पुलिस ने उनके आवास के बाहर बैरिकेडिंग कर दी। सुबह 10 बजे वह 50 कार्यकर्ताओं के साथ निकले, लेकिन टाउनहॉल चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद राय गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। उन्होंने उपवास रखा था।
  2. NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बीएचयू के सिंह द्वार पर जुटने को कहा था। यहां से कांग्रेसी 3 किलोमीटर दूर प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय तक मार्च करने की तैयारी में थे। स्थिति को देखते हुए बीएचयू और प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय के आसपास 500-500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। दोपहर 2 बजे तक 50 से ज्यादा कार्यकर्ता जुटे। नारेबाजी करते हुए मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस से झड़प हो गई।
कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प हो गई। इसके बाद जमकर धक्का-मुक्की हुई।

कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प हो गई। इसके बाद जमकर धक्का-मुक्की हुई।

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा।

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ठूस-ठूसकर गाड़ियों में भरा और ले गई।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ठूस-ठूसकर गाड़ियों में भरा और ले गई।

NSUI अध्यक्ष वरुण चौधरी को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया।

NSUI अध्यक्ष वरुण चौधरी को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया।

कांग्रेस के प्रदर्शन के ऐलान के बाद पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल खुद सड़क पर उतरे।पुलिसकर्मियों को आदेश दिया कि अगर कोई जबरदस्ती करे तो उसके खिलाफ बल प्रयोग करें।

कांग्रेस के प्रदर्शन के ऐलान के बाद पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल खुद सड़क पर उतरे।पुलिसकर्मियों को आदेश दिया कि अगर कोई जबरदस्ती करे तो उसके खिलाफ बल प्रयोग करें।

अजय राय 50 कार्यकर्ताओं के साथ टाउनहॉल चौराहे पर बैठ गए।

अजय राय 50 कार्यकर्ताओं के साथ टाउनहॉल चौराहे पर बैठ गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *