Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

राजस्थान में माइनस 2°, उत्तराखंड में -16°C तापमान: MP-UP में घना कोहरा, बिहार में कोल्ड-डे का अलर्ट: दिल्ली में रिकॉर्ड टूटा

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ : पहाड़ों में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रविवार को राजस्थान के कई इलाकों में तापमान फ्रीजिंग पाइंट से नीचे चला गया। फतेहपुर में मिनिमम टेम्परेचर माइनस 2°C और नागौर में माइनस 1°C रहा।

वहीं, उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में पाइपलाइन का पानी जम गया है। पिथौरागढ़ के आदि कैलाश और रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम का तापमान -16°C रहा।

मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रात का तापमान 10°C से नीचे रह रहा है। साथ ही घना कोहरा छा रहा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में टेम्परेचर 4.1°C रहा। सोमवार सुबह 25 जिलों घना कोहरा छाया। यहां विजिबिलिटी 20 मीटर से कम रही।

नोएडा में 15 जनवरी, गोरखपुर-आगरा में 13 और मेरठ में 12 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। गाजियाबाद में 5वीं तक स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे।

बिहार में 5 जिलों का मिनिमम टेम्परेचर 6°C और 11 जिलों में 8°C रहा। राज्य के 24 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड डे का ऑरेंज और 14 जिलों में यलो अलर्ट है।

इधर, दिल्ली में इस मौसम में पहली बार पारा 3°C से नीचे दर्ज किया गया। आया नगर का टेम्परेचर 2.9°C रहा। पालम एयरपोर्ट पर 13 साल में सबसे कम तापमान 3°C रहा।

उत्तराखंड के चमोली में पाइपलाइन का पानी जम गया। यहां तापमान -5°C है।

उत्तराखंड के चमोली में पाइपलाइन का पानी जम गया। यहां तापमान -5°C है।

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के पास घना कोहरा दिखा।

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के पास घना कोहरा दिखा।

राजस्थान के माउंट आबू में रविवार सुबह खेतों में ओस जमी दिखी।

राजस्थान के माउंट आबू में रविवार सुबह खेतों में ओस जमी दिखी।

राजस्थान में कड़ाके की ठंड जारी है। सीकर में पाइप में पानी जम गया।

राजस्थान में कड़ाके की ठंड जारी है। सीकर में पाइप में पानी जम गया।

दिल्ली में रविवार को कड़ाके की ठंड रही, इस दौरान घना कोहरा भी छाया रहा।

दिल्ली में रविवार को कड़ाके की ठंड रही, इस दौरान घना कोहरा भी छाया रहा।

अगले 2 दिन मौसम का हाल…

13 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी

  • पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी हो सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
  • दक्षिण के राज्य तेलंगाना और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट है।

14 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश

  • उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा में कोहरे का अलर्ट।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी रह सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *