Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

रेलवन एप से जनरल टिकट पर आज से 3% डिस्काउंट:नई स्कीम 6 महीने के लिए लागू; R-वॉलेट से पेमेंट करने पर 6% की छूट

नई दिल्ली : रेलवन (RailOne) एप के जरिए अनरिजर्व्ड (जनरल) टिकट बुक करके UPI, क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट करने पर आज से 3% डिस्काउंट मिलेगा।

इसके अलावा रेलवन एप से टिकट बुक करके अगर पमेंट R-वॉलेट से किया तो दुगना फायदा मिलेगा। क्योंकि इससे जनरल टिकट बुक करने पर 3% छूट पहले से दी जा रही थी। इसे आज से बढ़ाकर 6% कर दिया गया है।

यह ऑफर 14 जुलाई 2026 तक यानी 6 महीने के लिए लागू रहेगा। भारतीय रेलवे ने 30 दिसंबर को जनरल टिकट पर डिस्काउंट देने का ऐलान किया था।

किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर नहीं मिलेगी यह छूट

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 3% डिस्काउंट का यह ऑफर केवल रेलवन एप पर ही उपलब्ध होगा। यदि यात्री किसी अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या वेबसाइट से जनरल टिकट बुक करते हैं, तो उन्हें डिस्काउंट नहीं मिलेगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को रेलवे के आधिकारिक एप की ओर शिफ्ट करना है ताकि स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर लगने वाली भीड़ को कम किया जा सके।

रेलवन एप और आर-वॉलेट के बारे में जानिए…

रेलवन एप (RailOne App) क्या है?

भारतीय रेल मंत्रालय के मुताबिक, रेलवन एक ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ है। यानी यह एक ऐसा एप, जिसमें ट्रेन यात्रा से जुड़ी हर जरूरी सेवा मिलती है। इसे आप Android और iOS पर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसका इंटरफेस बहुत आसान और सुविधाजनक है। इसमें एक बार लॉगिन (mPIN या बायोमेट्रिक) करने के बाद सभी सुविधाएं एक ही जगह मिलती हैं।

रेलवनएप की जरूरत क्यों पड़ी?

पहले यात्रियों को रेलवे से जुड़ी अलग-अलग सुविधाओं के लिए कई अलग-अलग एप्स का इस्तेमाल करना पड़ता था। जैसे कि-

  • IRCTC एप से टिकट बुकिंग करनी होती थी।
  • NTES एप से ट्रेन की लाइव स्थिति देखनी पड़ती थी।
  • ‘Rail Madad’ से शिकायत दर्ज करनी होती थी।
  • ‘Food on Track’ से ट्रेन में खाना ऑर्डर किया जाता था।

इतने सारे एप्स होने से यात्रियों को बार-बार लॉगिन करना, अलग-अलग इंटरफेस समझना और मोबाइल में ज्यादा स्टोरेज घेरने जैसी परेशानियां होती थीं। रेलवन एप इन सभी समस्याओं का समाधान है।

R-Wallet क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे होता है?

R-Wallet भारतीय रेलवे का अपना डिजिटल पर्स (वॉलेट) है। इसकी मदद से यात्री टिकट और रेलवे की दूसरी सर्विसेज का ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। इसमें बायोमेट्रिक या mPIN से लॉगिन होता है, जिससे आपका पैसा और जानकारी सुरक्षित रहती है। इस वॉलेट से अनारक्षित टिकट लेने पर 3% तक की छूट भी मिल सकती है।

इसे इस्तेमाल करने के लिए रेलवे के एप (जैसे RailOne) पर रजिस्ट्रेशन करना होता है और वॉलेट में पैसे डालने होते हैं। फिर उसी पैसे से टिकट बुक कर सकते हैं।

रेलवनएप को इस्तेमाल करने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं?

रेलवन एप का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से इसे डाउनलोड करें। एप इंस्टॉल करने के बाद मोबाइल नंबर डालकर OTP से वेरिफिकेशन करना होगा। फिर mPIN सेट करें या बायोमेट्रिक लॉगिन एक्टिव करें। एक बार लॉगिन हो जाने के बाद टिकट बुकिंग, लाइव स्टेटस, शिकायत जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *