Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

जम्मू-कश्मीर: डोडा में 200 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी; 10 जवानों की मौत

  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिर गई, इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई। गाड़ी में कुल 17 जवान सवार थे

डोडा: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का वाहन खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में 10 जवानों की मौत हो गई। सेना के अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि हादसे का शिकार हुए वाहन में कुल 17 लोग सवार थे। शुरुआत में 4 जवानों की मौत की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में गंभीर रूप से घायल 6 जवानों की भी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दुर्घटना में घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

10 जवानों की मौत; 21 लोग सवार थे, 11 घायलों को एयरलिफ्ट किया गया|देश,National - Dainik Bhaskar

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताते हुए 10 सैनिकों की मौत की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “डोडा में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ। हम अपने बहादुर सैनिकों की शानदार सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इस बहुत दुख की घड़ी में, पूरा देश दुखी परिवारों के साथ एकजुटता और सपोर्ट में खड़ा है। 10 घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल ले जाया गया है। सीनियर अधिकारियों को सबसे अच्छा इलाज पक्का करने का निर्देश दिया है। उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”

खानी टॉप इलाके में हुआ हादसा

बता दें कि यह हादसा भदेरवाह के खानी टॉप इलाके में हुआ है। यहां सेना का एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इसके बाद आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दुर्घटना के तुरंत बाद, सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम इलाके और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल जवानों को तुरंत मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद में इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके उन्हें उधमपुर ले जाया गया।

200 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन

सेना के अधिकारी के मुताबिक, खाई में गिरी गाड़ी बुलेट प्रूफ है। उसमें कुल 17 जवान सवार थे। वह ऊंचाई पर मौजूद पोस्ट पर जा रहे थे, तभी ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और वाहन नीचे 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि 9 अन्य जवानों को जख्मी हालत में बचाया गया। उनमें से 3 को गंभीर चोटें आई हैं। उनको उपचार के लिए उधमपुर सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *