Breaking
Fri. Mar 13th, 2026

जीएलए विश्वविद्यालय में टेकनव्या 2.0; एआई और टेक्नोलॉजी पर हुआ गहन मंथन

  • जीएलए में आयोजित टेकनव्या में देश के विभिन्न संस्थानों से आए विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली

दैनिक उजाला, मथुरा : जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में दो दिवसीय राष्ट्रीय टेक्निकल फेस्ट ‘टेकनव्या 2.0’ शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। शनिवार तक चलने वाले इस टेक्निकल आयोजन में देश के विभिन्न संस्थानों से आए विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

टेकनव्या 2.0 के अंतर्गत कुल 22 प्रमुख टेक्निकल और इनोवेशन आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें प्रोजेक्ट-ई-एक्स, ई-कुरुक्षेत्र, शार्क टैंक, पेंटेस्ट शोडाउन, डिजिटल स्टोरीटेलिंग, एजेंट-ए-थॉन, आरसी रेसिंग, वेबएक्स डिजाइन, मेकाथॉन, क्वांटाथॉन, पोस्टर प्रतियोगिता, लाइन ट्रेसिंग, रोबोवार, पैनल डिस्कशन, डेटा डैश, मार्केटिंग मॉर्फ, एआई बैटल एरीना, प्रॉम्प्ट-ए-थॉन, टेक वॉक, ट्रेजर हंट तथा राइजिंग फाइटर्स शामिल हैं। इन सभी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले विजेता प्रतियोगियों के लिए कुल 15 लाख की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

इस टेक्निकल फेस्ट में जीएलए विश्वविद्यालय के साथ-साथ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जालंधर, जयपी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, गलगोटियास विश्वविद्यालय, थापर विश्वविद्यालय, सिम्बायोसिस मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स सेंटर, जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय), जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा, इनवर्टिस विश्वविद्यालय बरेली, ऋषिहूड विश्वविद्यालय, केआईईटी गाजियाबाद, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, शिव नादर विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र शामिल हुए हैं, जिससे यह आयोजन नेशनल लेवल का स्वरूप ले चुका है।

विद्यार्थियों के इनोवेटिव आइडियाज जरूरतों के लिए प्रभावी समाधान

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वोइथ डिजिटल सॉल्यूशंस इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर डेज़ी कक्कड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि टेकनव्या जैसे टेक्निकल प्लेटफॉर्म छात्रों को इंडस्ट्री की रियल चुनौतियों से जोड़ते हैं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए इनोवेटिव आइडियाज यह दर्शाते हैं कि युवा टेक्नोलॉजी और एआई के माध्यम से समाज, पर्यावरण और भविष्य की जरूरतों के लिए प्रभावी समाधान तैयार कर सकते हैं।

जीएलए विश्वविद्यालय के चीफ फाइनेंस ऑफिसर डॉ. विवेक अग्रवाल ने कहा कि टेकनव्या 2.0 जैसे टेक्निकल आयोजनों से विश्वविद्यालय के छात्रों की टेक्निकल अंडरस्टैंडिंग, क्रिएटिव थिंकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स निखरती हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा संसाधनों की योजना इस प्रकार की गई है, जिससे छात्र बिना किसी बाधा के टेक्निकल गतिविधियों पर फोकस कर सकें।

डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. हिमांशु शर्मा ने कार्यक्रम की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि टेकनव्या 2.0 छात्रों के ओवरऑल डेवलपमेंट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से इंटरैक्शन, करियर गाइडेंस और टेक्निकल एक्सपोजर मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान नैशटेक इंडिया चीफ टेक्निकल ऑफिसर भाव्या अग्रवाल, कॉन्सैट ओराही चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अरुण भाटी और ग्लोबललॉजिक वाइस प्रेसिडेंट (इंजीनियरिंग) विनय भूटानी ने विद्यार्थियों को टेक्निकल फील्ड में करियर की दिशा और इंडस्ट्री की अपेक्षाओं को लेकर मार्गदर्शन दिया।

सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डेज़ी कक्कड को चीफ फाइनेंस ऑफीसर डॉ. विवेक अग्रवाल ने सम्मानित किया। कॉन्सैट ओराही चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अरुण भाटी को कुलसचिव अशोक कुमार सिंह द्वारा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सम्मानित किया गया। इसके पश्चात डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रोफेसर आशीष शर्मा द्वारा ग्लोबललॉजिक वाइस प्रेसिडेंट (इंजीनियरिंग) विनय भूटानी को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सम्मानित किया गया। वहीं डीन आईईटी प्रोफेसर अशोक कुमार भंसाली द्वारा ब्लैकरॉक डायरेक्टर (अलादीन इंजीनियरिंग) विनीट कौशिक को सम्मानित किया गया, जबकि डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. हिमांशु शर्मा द्वारा जिन लैब्स हेड ऑफ इंजीनियरिंग एंड इनोवेशन सिद्धार्थ मिश्रा को सम्मानित किया गया।

दो दिवसीय राष्ट्रीय टेक्निकल फेस्ट टेकनव्या 2.0 का समापन 31 जनवरी को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ किया जाएगा। उद्घाटन सत्र उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया, जिसका संचालन छात्रा अनन्या गोस्वामी ने किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *