- निर्मला सीतारमण ने आज सदन में यूनियन बजट पेश किया। 2026-27 के लिए जो बजट पेश किया गया, वो निर्मला सीतरमण का 9वीं बजट रहा
दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : देश की फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतरमण ने आज सदन में देश का बजट पेश किया। आपको बता दें कि यह उनका 9वां बजट था और मोदी सरकार का यह 15वां बजट था। देशभर के लोगों की निगाहें सरकार के इस बजट पर टिकी हुई हैं। विशेषतौर पर आम आदमी की नजरें इस बजट पर हैं। आम आदमी को यह जानना होता है कि सरकार के बजट के बाद उनका क्या फायदा हुआ। दूसरे शब्दों में कहें तो लोग यह जानना चाहते हैं कि बजट के बाद क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ। यहां इस आर्टिकल में आपको हम वह सब चीजें बताने वाले हैं जो बजट के बाद सस्ता हुआ है और साथ ही जो महंगा हुआ है, वो भी बताएंगे।
खेल-कूद के सामान होंगे सस्ते
सरकार की तरफ से पेश किए गए इस बजट के बाद मार्केट में खेल कूद के सामान अब सस्ते हो जाएंगे। निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए यह बताया। आपको बता दें कि मार्केट में खेल-कूद के सामान सस्ते होने की वजह से इन चीजों की मांग बढ़ेगी और मांग बढ़ने के कारण बिक्री भी बढ़ेगी।
अब दवाएं भी होंगी सस्ती- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में यूनियन बजट पेश करते हुए हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि देश में शुगर और कैंसर की दवाएं अब सस्ती होंगी। कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी और उसके साथ ही साथ 7 गंभीर बीमारियों की दवाईयां भी सस्ती होंगी।

सिगरेट नहीं मगर बीड़ी सस्ती
जो लोग सिगरेट पीने के शौकीन हैं, उन्हें बता दें कि सिगरेट तो नहीं मगर बजट के बाद बीड़ी सस्ती हो गई है।
लेदर के प्रोडक्ट भी होंगे सस्ते
इस लिस्ट में अगला नाम जूतों का है। बजट के बाद मार्केट में चमड़े के जूते सस्ते होंगे। इतना ही नहीं, दूसरे Leather Product भी सस्ते होंगे।
मोबाइल फोन और ईवी की बैट्री सस्ती
इस नए यूनियन बजट के बाद मार्केट में मोबाइल फोन और उसके साथ ही साथ EV यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैट्री भी सस्ती होंगी।
बायोगैस मिक्स्ड CNG सस्ती
आपको बता दें कि बजट के बाद CNG भी सस्ती होंगी। वो CNG सस्ती जो बायोगैस मिक्स्ड होती हैं, वो बजट के बाद सस्ती होंगी।
इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट में क्या सस्ता होगा?
अब बारी उन प्रोडक्ट्स की हैं जो लगभग हर घर में यूज होती हैं। आपको बता दें कि माइक्रोवेव ओवन सस्ता होगा।
और क्या-क्या सस्ता होगा?
सरकार की तरफ से बजट पेश होने के बाद अब मार्केट में सोलर से जुड़े सामान भी सस्ते होंगे। इसके अलावा कपड़े भी सस्ते होंगे।
बजट के बाद महंगा क्या हुआ?
साल 2026 के इस बजट के बाद आपको बता दें कि शराब महंगी होगी। जो लोग शराब पीते हैं, वो इस बात को जरूर जान लें। इसके अलावा स्क्रैप और खनिज़ भी महंगा होगा। इतना ही नहीं, ‘Future Option Trading’ भी महंगा होगा।

