Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

नवनियुक्त शिक्षकों को बड़ी सौगात, दूसरे साल से 100 प्रतिशत सैलरी मिलेगी

भोपाल : मध्यप्रदेश में हुई 11 हजार 885 शिक्षकों की भर्ती के बाद बुधवार को सभी का पहला प्रशिक्षण शुरू हुआ। राजधानी के सीएम हाउस में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रदेशभर से नवनियुक्त शिक्षक आए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रमुख रूप से इस कार्यक्रम में मौजूद थे। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शाजापुर से वर्चुअल जुड़े।

सीएम शिवराज ने नवनियुक्‍त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि मुझे वक्ता बनाने में किसी का योगदान है, तो मेरे गुरु का है। एक गुरु, महापुरुषों की श्रृंखला खड़ी कर सकता है। यहां सीएम शिवराज ने नवनियुक्‍त शिक्षकों के हित में एक बड़ी घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि मैं पिछली सरकार की गलती को सुधार रहा हूं।

चौहान ने कहा कि हमने सभी का वेतन 40 से 50 हजार के बीच लेकर आए। पिछली सरकार ने जो गलती की थी पहले साल 70 फीसदी वेतन, दूसरे साल 80 फीसदी, तीसरे साल 90 फीसदी, फिर चौथे साल से 100 फीसदी वेतन देने का फैसला किया था। लेकिन हमने इसमें थोड़ा सा सुधार कर दिया है। पहले साल 70 फीसदी, दूसरे साल 100 प्रतिशत सैलरी दी जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *