Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

पत्नी बोली- बॉयफ्रेंड संग रहूंगी, पति की एक्सीडेंट में मौत:झांसी में ससुराल से आते समय 2 बाइक भिड़ीं, पिता बोले- बहू ने मर्डर कराया

झांसी : झांसी में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी पत्नी मायके गई थी, जिसे लेने युवक ससुराल पहुंचा। लेकिन, पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। कहने लगी- मैं अब अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही रहूंगी। तुमसे कोई लेना-देना नहीं।

पत्नी की इस बात से परेशान युवक बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी दूसरे बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

युवक के पिता का कहना है कि बहू अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। उसी ने साजिश के तहत एक्सीडेंट कराकर मेरे बेटे को मरवा दिया। हादसा नवाबाद थाना क्षेत्र के कोंछाभांवर गांव के पास हुआ।

दो बाइक की टक्कर में युवक के सिर में चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

4 साल पहले शादी हुई थी

मृतक की पहचान कमलेश (24) पुत्र बृजकिशोर कुशवाहा के रूप में हुई है। वह बरुआसागर क्षेत्र के बनगुआं गांव का रहने वाला था। कमलेश के पिता बृजकिशोर कुशवाहा ने बताया- बेटे कमलेश की शादी साल 2021 में हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य चल रहा था। बहू चोरी-छिपे छपरा गांव के एक युवक से बातचीत करती थी। यह बात हम लोगों को नहीं पता थी।

करीब 4 महीने पहले बेटे ने अपनी पत्नी को बॉयफ्रेंड से बात करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद बेटे और बहू के बीच झगड़ा हो गया था. तब हमें भी बहू के अपेयर के बारे में पता चला था। हम लोगों ने बहू को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं मानी। करीब 2 महीने पहले बहू अपने मायके चली गई थी।

पत्नी ने आने से मना कर दिया

हम लोग बहू को बार-बार घर बुला रहे थे, लेकिन वह आने से इनकार कर रही थी। उसका कहना था कि वह अब अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। शनिवार को मेरा बेटा कमलेश उसे लेने के लिए बड़ागांव गया था। वहां बहू ने घर आने से साफ मना कर दिया।

इसी बात को लेकर वहां झगड़ा हो गया। इसके बाद मेरा बेटा बाइक से घर लौट रहा था। कोंछाभांवर के पास एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर हम लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां हमें बेटे का शव मिला।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए।

मौत की सूचना मिलने पर भी बहू नहीं आई

पिता बृजकिशोर कुशवाहा ने बताया- बेटे की मौत की सूचना बहू और उसके परिवार को दी गई थी, लेकिन वे लोग नहीं आए। बहू ने ही बेटे को रास्ते से हटाने के लिए साजिश के तहत एक्सीडेंट करवाया है। अब हम चाहते हैं कि हमारे बेटे को इंसाफ मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

साल 2021 में कमलेश की शादी एक युवती से हुई थी।

साल 2021 में कमलेश की शादी एक युवती से हुई थी।

विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी निखिल ठाकुर ने बताया- दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई थी। इसमें एक बाइक पर सवार कमलेश की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार 3 लोग घायल हुए हैं। कमलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *