Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

ADR Report: देश में 30 में से 29 मुख्यमंत्री करोड़पति, देखें कौन सबसे अमीर

नई दिल्ली : ADR यानी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने देश के सभी 30 मुख्‍यमंत्र‍ियों की संपत्ति पर रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में एक सीएम को छोड़कर बाकी सभी 29 मुख्‍यमंत्री करोड़पत‍ि हैं। देश के 97 प्रत‍िशत मुख्‍यमंत्री करोड़पत‍ि हैं। औसतन एक मुख्‍यमंत्र‍ी के पास औसतन 33.96 करोड़ की संपत्त‍ि है।

ADR की ल‍िस्‍ट में सबसे ज्यादा संपत्ति वाले आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जगन मोहन रेड्डी हैं। सबसे कम संपत्त‍ि पश्‍च‍िम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के पास है।
देश के तीन अमीर मुख्यमंत्रियों में आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी 510 करोड़ की सपंत्ति के साथ नंबर एक पर हैं। दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू हैं, जिनके पास 163 करोड़ की प्रोपर्टी है। तीसरे नंबर पर 63 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ ओडिशा के नवीन पटनायक हैं।

CM योगी का नंबर 26वां
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री संपत्ति के मामने में 26वें नंबर हैं। यानी 25 मुख्यमंत्री उनसे ज्यादा अमाीर हैं जबकि 4 के पास उनसे कम संपत्ति है। योगी आदित्यनाथ के पास कुल 1,54,94,054 (करीब एक करोड़, 55 लाख) की संपत्ति है। योगी आदित्यनाथ से कम संपत्ति केवल मणिपुर, हरियाणा, केरल और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों के पास है। सबसे कम संपत्ति वाले 3 मुख्यमंत्रियों में केरल सीएम पिनाराई व‍िजयन और हर‍ियाणा सीएम मनोहर लाल के पास एक-एक करोड़ की संपत्त‍ि है। ममता बनर्जी के पास 15 लाख की संपत्त‍ि है, वो इस सूची में सबसे नीचे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *