Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

ना बैंड, ना बाजा और ना ही बारात, 2 IAS ने बस एक-दूसरे को माला पहनाकर सादे तरीके से रचाई शादी

  • अलवर में 2 IAS अधिकारियों ने चुपचाप बिना किसी दिखावे और शोर-शराबे के शादी रचाई, दोनों ने मिनी सचिवालय में एक-दूसरे को बस माला पहनाई और शादी के बंधन में बंध गए

अलवर : राजस्थान के अलवर में 2 IAS अधिकारियों ने एक-दूसरे को सादे तरीके से माला पहनाई और शादी रचाई। साल 2023 IAS बैच के माधव भारद्वाज और अदिति वासने बुधवार को अलवर के मिनी सचिवालय में शादी के बंधन में बंधे। इस दौरान ना तो बैंड-बाजा था, ना ढोल-नगाड़े और ना ही कोई शोर शराबा रहा। सादगी से जिला कलेक्टर अर्पिता शुक्ला के सामने अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाई। इस दौरान केवल दोनों के माता-पिता और भाई-बहन मौजूद थे।

बिना किसी दिखावे के 2 IAS ने की शादी

बता दें कि माधव भारद्वाज, अलवर में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं, तो उनकी पत्नी अदिति वासने गुजरात के जामनगर में एसडीएम हैं। देशभर में जहां शादियों पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च होते हैं और दिखावा किया जाता है। वहीं, अलवर के मिनी सचिवालय में हुई 2 आईएएस अधिकारियों की शादी चर्चा का विषय बन गई।

माधव मसूरी के तो बरेली की हैं अदिति

जान लें कि मसूरी के रहने वाले राजकुमार भारद्वाज के पुत्र माधव भारद्वाज अलवर में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं, तो उनकी पत्नी अदिति वासने मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं। उनके पिता व्यापारी हैं और वो तीन बहन-भाई हैं।

IAS ट्रेनिंग के दौरान हुई थी मुलाकात

माधव और अदिति ने बताया कि दोनों की मुलाकात आईएएस ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। मुलाकात प्यार में बदली तो दोनों ने शादी करने और जिंदगी भर साथ रहने का फैसला कर लिया।

जिला कलेक्टर के सामने रजिस्टर कराई शादी

दोनों आईएएस अधिकारियों ने परिवार की सहमति के बाद बुधवार को अलवर जिला कलेक्टर अर्पिता शुक्ल के सामने अपनी शादी रजिस्टर करवाई। इस दौरान मिनी सचिवालय के अधिकारी मौजूद रहे।

IAS माधव भारद्वाज और IAS अदिति ने सादे तरीके से शादी करके मिसाल कायम की। उन्होंने लाखों-करोड़ों का खर्च ना करके बस एक-दूसरे को माला पहनाई और समाज को शादी-ब्याह में फिजूल खर्च से बचने का संदेश दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *