Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसा एक और केस, जानिए अब क्या और कहां हुआ…

नई दिल्ली : दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस की पहेली अभी सुलझ नहीं रही है। इस बीच दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस जैसे एक और केस का खुलासा हुआ है। दिल्ली के पांडव नगर स्थित रामलीला ग्राउंड और नाले में मई माह 2022 में कई मानव अंग मिले थे। जिसकी छानबीन में दिल्ली पुलिस जुटी हुई थी। करीब छह माह बाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले में महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम पूनम और दीपक है। बताया जा रहा है कि, अंजन दास ही वह व्यक्ति था जिसके ये मानव अंग जगह-जगह मिले थे। जानकर हैरान रह जाएंगे कि, पूनम, अंजन दास की पत्नी है।

मृतक के कई महिलाओं से अवैध रिश्ते
बताया जा रहा है कि, मृतक अंजन दास के कई महिलाओं से अवैध रिश्ते कायम थे। उसे शराब में नशे की गोलियां मिलाकर पिलाई गई। फिर जब वह बेहोश हो गया तो उसकी हत्या कर दी गई। उसके बाद चाकू से शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिल्ली के कई जगह फेंक दिए गए थे। बताया जा रहा है कि, पूनम ने भी कई शादियां की थी।

पुलिस कराएगी अंजन दास का डीएनए प्रोफाइलिंग
जानकारी के अनुसार, पुलिस जांच में गत 30 मई को मानव अंग मिले थे। साथ ही पुलिस ने इस मामले में कुछ सीसीटीवी फुटेज बरामद किए। जिसके आधार पर जांच चल रही थी। करीब छह माह बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस अंजन दास का डीएनए प्रोफाइलिंग कराएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *