Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत:6 गंभीर घायल; धमाके की आवाज 5km दूर तक सुनाई दी

अमरावती : आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हो गया। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके के समय यूनिट में 20 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे ब्लास्ट हुआ। धमाके इतना भीषण था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजना शुरू किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया- धमाका इतना तेज था कि लाशें पास के धान के खेतों में जाकर गिरीं। हरे-भरे धान के खेतों के बीच डरावना मंजर देखने को मिला, जब स्थानीय लोग बाराकालू, यानी खाद की बोरियों से बनी चादरों में लाशें ले जाते दिखे।

पुलिस ने पास के खेतों में बिखरे शरीर के हिस्सों का पता लगाने के लिए ड्रोन तैनात किए हैं। काकीनाडा गवर्नमेंट हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट ने कहा कि हॉस्पिटल में आए घायल 90 से 100 परसेंट तक जले हुए हैं। उनका इलाज जारी है।

ब्लास्ट के बाद पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई।

ब्लास्ट के बाद पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई।

फैक्ट्री में धमाका इतना तेज था कि 5 किमी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी।

फैक्ट्री में धमाका इतना तेज था कि 5 किमी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी।

धमाके के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

धमाके के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।

घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।

CM नायडू ने दुख जताया

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने संबंधित मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी करने को कहा है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *