Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

ईरान: खामेनेई के चारों बेटे सुरक्षित, तस्वीर भी सामने आई, पहले मिली थी मारे जाने की खबर

  • अमेरिका और इजरायल की ज्वाइंट कार्रवाई से ईरान में हड़कंप मचा हुआ है, इस बीच खबर मिली है कि खामेनेई के चारों बेटे सुरक्षित हैं

तेहरान: अमेरिका और इजरायल की ज्वाइंट कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो चुकी है। इस बीच खबर मिली है कि खामेनेई के चारों बेटे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इससे पहले खामेनेई के बेटे के मारे जाने की खबर सामने आई थी।

खामेनेई के चारों बेटों का नाम आयतुल्लाह मुस्तफा खामेनई, आयतुल्लाह मुज्तबा खामेनई, हुज्जत उल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन मसऊद खामेनई और हुज्जत उल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन मीसम खामेनई है। 

खामेनेई की हो चुकी है मौत

गौरतलब है कि खामेनेई की मौत हो चुकी है। अमेरिका और इजरायल की ज्वाइंट कार्रवाई में उनकी जान चली गई थी। इसके बाद चर्चा थी कि ईरान के सुप्रीम लीडर पद पर खामेनेई के बेटे मुज्तबा को बैठाया जा सकता है। हालांकि अभी इस कुर्सी को लेकर कोई चुनाव नहीं किया गया है।

खामेनेई की मौत के बाद ईरान और अमेरिका के बीच दुश्मनी की खाई बड़ी हो गई है और दोनों ही देश एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं। अमेरिका भी हर हाल में ईरान पर प्रेशर बनाए रखना चाहता है, वहीं ईरान भी घुटने टेकने को राजी नहीं है। ऐसे में अमेरिका-इजरायल और ईरान का संघर्ष बढ़ रहा है, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति पैदा हो चुकी है। 

ईरान को लेकर हालही में ट्रंप ने किए थे बड़े-बड़े दावे

हालही में ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़े-बड़े दावे किए थे। उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि ईरान की आर्मी, नेवी और कम्यूनिकेशन सिस्टम बर्बाद हो चुके हैं। ईरान के कई बड़े नेता भी जंग में मारे गए हैं। ईरान में हम बहुत अच्छा कर रहे हैं।

एक तरफ ट्रंप, ईरान को नेस्तानाबूद करने पर तुले हैं, वहीं खामेनेई के चारों बेटों के जीवित होने की खबर ने एक नए सवाल को खड़ा कर दिया है। क्या खामेनेई के चारों बेटे अपने पिता की मौत का बदला लेंगे या फिर ये लड़ाई अमेरिका जीत जाएगा और ईरान घुटने टेक देगा। फिलहाल तो कुछ भी कहा नहीं जा सकता कि ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष कितना लंबा चलेगा और इसमें कितनी और जानें जाएंगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *