Breaking
Wed. Mar 25th, 2026

मैनपुरी में पत्नी से परेशान पति ने VIDEO बनाकर सुसाइड किया, कहा- जिम्मेदार ससुरालवाले

मैनपुरी : यूपी के मैनपुरी में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर कारपेंटर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड के 24 घंटे बाद यानी बुधवार को मृतक अनिल कुमार शर्मा (42) के 2 वीडियो सामने आए। फेसबुक पर पोस्ट वीडियो में उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

वीडियो में अनिल ने कहा-

QuoteImage

मेरी जिंदगी तबाह करने वाली.. मैंने तो तुझसे बेपनाह प्यार किया था, पर तूने मेरे प्यार की कदर नहीं की। मैंने तुझसे मांगा भी क्या था। बस दो पल की जिंदगी, पर तूने मुझे मौत दे दी। जा तू खुश रह…।QuoteImage

एक अन्य वीडियो में अनिल ने अपनी मौत का जिम्मेदार सास-ससुर और पत्नी को ठहराया है। परिजनों ने बताया- होली के दिन अनिल और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके कन्नौज चली गई। तब से अनिल तनाव में थे। अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। मामला जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थरमंडी का है।

बेडशीट के सहारे फांसी लगाई

सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थरमंडी के रहने वाले अनिल कुमार शर्मा का शव कल यानी 24 मार्च को घर में फंदे से लटका मिला था। पड़ोसियों ने बताया कि अनिल हर सुबह जल्दी उठ जाते थे। मंगलवार की सुबह मकान के अंदर कोई हलचल नहीं दिखी तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर कमरे में अनिल का शव पंखे से बेडशीट से बनाए फंदे के सहारे लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

होली के दिन विवाद, वीडियो बनाया

पड़ोसियों ने बताया- 7 साल के बेटे और 4 साल की बेटी के साथ पत्नी मायके चली गई तो अनिल अकेले पड़ गए। वो किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। पड़ाेसियों के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान अनिल के फेसबुक अकाउंट पर दो वीडियो मिले। वीडियो 18 और 19 जनवरी को शेयर किए गए थे। वीडियो जीत शर्मा नाम की आईडी से शेयर किए गए थे।

अब जानिए वीडियो में अनिल ने क्या कहा…

18 जनवरी को शेयर किए गए 28 सेकेंड के पहले वीडियो में अनिल ने पत्नी पर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया। अगले दिन यानी 19 जनवरी को 1 मिनट 2 सेकेंड का एक और वीडियो शेयर किया गया। वीडियो में अनिल कहते हैं-

QuoteImage

मैं अनिल शर्मा, पिता- प्रेम चंद्र शर्मा, पत्थरमंडी मोहल्ला मैनपुरी का निवासी हूं। अगर मुझे लाइफ में कुछ भी होता है। किसी भी तरीके से मेरी मौत होती है तो मेरी मौत के जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ मेरा ससुराल, मेरा ससुर मुन्नालाल शर्मा, मेरी सास रानी देवी ही होंगे। इन दोनों ने मेरी जिंदगी तबाह कर दी है। इन दोनों ने मुझे इतना परेशान कर दिया है कि मेरे पास मरने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है।QuoteImage

पुलिस बोली- अब तक नहीं मिली तहरीर, जांच जारी

थाना प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया-

QuoteImage

मोहल्ला पत्थरगढ़ी में एक युवक के फांसी लगाकर सुसाइड करने की सूचना मिली थी। शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। परिजनों को सूचित किया गया है। मृतक के मोबाइल से दो वीडियो मिले हैं। इसमें युवक ने अपनी पत्नी और सास-ससुर के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ी आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।QuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *