Breaking
Sat. May 2nd, 2026

गर्मी के बीच एमपी-यूपी, बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश:कश्मीर में लैंडस्लाइड; राजस्थान के बीकानेर-बाड़मेर में पारा 44°C

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून : भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से राहत मिलेगी। देश के 9 राज्यों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। इससे तापमान में 3-5°C तक की गिरावट होगी।

कश्मीर की चिनाब घाटी में लैंडस्लाइड के कारण डोडा-किश्तवाड़ रोड पूरी तरह बंद हो गई है। सड़क पर मलबा आने की वजह से 100 से ज्यादा गाड़ियां जाम में फंस गई हैं। मलबे को हटाने के लिए मशीनें और कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32°C के बीच रहा। उरई 41.6°C के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर है, जबकि हरदोई में न्यूनतम तापमान सबसे कम 17°C रहा। 27 अप्रैल को बांदा में पारा 47.6°C पहुंचने के बाद पिछले 5 दिन में पारा 6°C तक लुढ़क गया है।

मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के दौर के बीच आंधी-बारिश होने के साथ ओले भी गिर रहे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को ग्वालियर समेत 21 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। पिछले दो दिन में प्रदेश के 35 जिलों में बारिश, ओले या फिर आंधी चल चुकी है।

बिहार में भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। कैमूर में शुक्रवार को बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई।

राजस्थान में आंधी-बारिश के बीच गर्मी भी जारी है। शुक्रवार को बाड़मेर और बीकानेर में दिन का तापमान 44 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। ज्यादातर शहरों में तापमान 40°C से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों के लिए 16 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मई में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने मई में देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने और कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान जताया है। साथ ही अलग-अलग इलाकों में टेम्परेचर मिला-जुला रहेगा। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका है।

असम, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कुछ अलग-अलग स्थानों पर (7-20 cm) बारिश दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई है।

बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर आंधी-तूफान आया।

मौसम का हाल

3 मई:

  • पाकिस्तान से सटे राजस्थान में लू चलेगी। साथ ही आंधी-बारिश का भी अलर्ट है।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है।
  • सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरलम में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

4 मई:

  • जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरलम में बारिश होगी।
  • बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट है, वहीं तमिलनाडु पुडुचेरी में उमस भरा मौसम रहेगा।
राजस्थान के बीकानेर में पारा 44.2°C होने के बाद बच्चे को धूप से बचाता एक शख्स।

राजस्थान के बीकानेर में पारा 44.2°C होने के बाद बच्चे को धूप से बचाता एक शख्स।

दिल्ली में कुतुब मीनार कैम्पस में धूप से बचने के लिए पर्यटक छाता लगाए नजर आए।

दिल्ली में कुतुब मीनार कैम्पस में धूप से बचने के लिए पर्यटक छाता लगाए नजर आए।

बिहार के गोपालगंज में बारिश के बाद अस्पताल में पानी भर गया।

बिहार के गोपालगंज में बारिश के बाद अस्पताल में पानी भर गया।

कर्नाटक के चिकमगलूर में बारिश के बीच बैल ले जाता किसान।

कर्नाटक के चिकमगलूर में बारिश के बीच बैल ले जाता किसान।

यूपी के पीलीभीत में बारिश के बाद कीचड़ में दूल्हे की कार फंस गई। करीब दो घंटे बाद ट्रैक्टर से खींचकर कार को निकाला गया।

यूपी के पीलीभीत में बारिश के बाद कीचड़ में दूल्हे की कार फंस गई। करीब दो घंटे बाद ट्रैक्टर से खींचकर कार को निकाला गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *