Breaking
Wed. May 6th, 2026

जीएलए पॉलिटेक्निक मैकेनिकल के 28 छात्रों का न्यू डायनामिक में चयन

दैनिक उजाला, मथुरा: जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के पॉलिटेक्निक संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 28 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डायनामिक ट्रांसमिशन समूह की प्रतिष्ठित कंपनी टाइटवेल फास्टनर्स एवं न्यू डायनामिक कंपनी में आकर्षक पैकेज पर चयन हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह दर्शाती है कि जीएलए के छात्र तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक ज्ञान के मामले में उद्योग की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं।

चयन प्रक्रिया को कंपनी द्वारा कई चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रारंभिक स्क्रीनिंग टेस्ट, तकनीकी लिखित परीक्षा एवं पर्सनल इंटरव्यू शामिल थे। छात्रों ने प्रत्येक चरण में अपने विषय ज्ञान, समस्या समाधान क्षमता और आत्मविश्वास का प्रभावी प्रदर्शन किया। विशेष रूप से तकनीकी राउंड में छात्रों ने मशीन डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन से जुड़े प्रश्नों का सटीक उत्तर देकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

चयनित छात्रों में नेहा, दयासंकर, अंकित, ललित पांडेय, लव कुमार गौतम, नरेंद्र कुमार, रोहित, विवेक, सोहैल अख्तर, मुकुल चैधरी, आशीष, आनंद राजपूत, अवधेश तोमर, दीपक, दीपक शर्मा, कपिल, मानवेंद्र सिंह, सचिन शर्मा, कान्हा, शैलेंद्र, मानवेंद्र, कैलाश, दीपक, परशुराम पांडेय, रुपेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह, दिव्यांश जादौन एवं हर्षित दीक्षित शामिल हैं। इन सभी छात्रों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी योग्यता साबित करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

छात्र कपिल ने अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान में उपलब्ध अत्याधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और नियमित प्रैक्टिकल प्रशिक्षण ने उन्हें इंडस्ट्री के लिए तैयार किया। उन्होंने कहा कि मॉक इंटरव्यू और तकनीकी सेशन ने आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं छात्र अंकित ने बताया कि जीएलए में मिले इंडस्ट्री ओरिएंटेड मार्गदर्शन और प्लेसमेंट सेल की निरंतर सहायता के कारण ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि यहां का शिक्षण वातावरण छात्रों को न केवल पढ़ाई में बल्कि व्यक्तित्व विकास में भी आगे बढ़ाता है।

संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार शर्मा ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और संस्थान की गुणवत्ता शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक संस्थान में छात्रों को शुरुआत से ही इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार किया जाता है, जिससे वे रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान आने वाले समय में और अधिक कंपनियों को आमंत्रित कर छात्रों के लिए नए अवसर सृजित करेगा।

मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण प्लेसमेंट दिलाना

जीएलए विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के एसोसिएट जनरल मैनेजर सचिन कुमार चित्तौड़िया ने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण प्लेसमेंट दिलाना है। इसके लिए विभाग निरंतर विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित करता है। उन्होंने बताया कि समय समय पर कंपनी के अधिकारियों द्वारा भी छात्रों के लिए नियमित रूप से ट्रेनिंग प्रोग्राम, सॉफ्ट स्किल सेशन, टेक्निकल वर्कशॉप और इंडस्ट्री इंटरैक्शन आयोजित किए जाते हैं, जिससे वे हर स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहें।

उन्होंने आगे कहा कि जीएलए विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार बेहतर होता जा रहा है और आने वाले समय में और भी बड़ी कंपनियां कैंपस में आएंगी। यह चयन न केवल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता और इंडस्ट्री कनेक्ट का भी प्रमाण है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *