Breaking
Sat. May 9th, 2026

बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत:उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान-एमपी में तापमान 43°C के पार

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/पटना : उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में शुक्रवार को बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं मध्य भारत में फिर से तेज गर्मी पड़ने लगी है।

बिहार के पटना समेत 7 जिलों में शुक्रवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। पेड़ और बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 5 मौत राजधानी पटना में हुईं। आंधी में 600 से ज्यादा पेड़ भी गिर गए।

उत्तर प्रदेश के आगरा और जालौन में बारिश हुई। मऊ में ओले भी गिरे। शनिवार को 17 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है।

राजस्थान का बाड़मेर देश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.6°C दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर और फलोदी में तापमान 44°C रहा।

मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। शुक्रवार को रतलाम में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इधर, गुजरात के अहमदाबाद में तापमान 43.1°C और महाराष्ट्र के वाशिम में 42.8°C दर्ज किया गया।

मौसम का हाल

10 मई:

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है।
  • बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा है।

11 मई

  • उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और गरज-चमक का अनुमान है।
  • पठानकोट, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में अलग-अलग स्थानों पर आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है।
  • दक्षिण और मध्य बिहार में आंधी-बारिश की संभावना।
गुरुग्राम में तेज धूप से बचने के लिए शख्स ने चेहरे को कपड़े से ढंक लिया।

गुरुग्राम में तेज धूप से बचने के लिए शख्स ने चेहरे को कपड़े से ढंक लिया।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में भारी ओलावृष्टि के बाद सड़क पर बर्फ की मोटी परत बिछी।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में भारी ओलावृष्टि के बाद सड़क पर बर्फ की मोटी परत बिछी।

बिहार के पटना में बारिश के बाद विधानसभा परिसर में पानी भर गया।

बिहार के पटना में बारिश के बाद विधानसभा परिसर में पानी भर गया।

बिहार पटना में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

बिहार पटना में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *