Breaking
Mon. May 11th, 2026

PM लगातार दूसरे दिन बोले- पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करें:सोने की खरीद टालें, तेल कम खाएं; स्कूल ऑनलाइन हों, कंपनियां वर्क फ्रॉम होम दें

जामनगर : पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन लोगों से ईंधन और संसाधनों का कम इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें।

वडोदरा में मोदी ने कहा कि जैसे देश ने मिलकर कोरोना संकट का सामना किया था, वैसे ही मौजूदा संकट से भी देश बाहर निकल जाएगा। विदेश में रहने वाले भारतीयों से कहूंगा कि कम से कम पांच विदेशी मेहमानों को भारत घुमाने लाइए। उन्होंने कहा-

QuoteImage

सोने के आयात पर भी देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश जाता है। जब तक हालात सामान्य न हों हम सोने की खरीद टालें। गोल्ड की जरूरत नहीं है।QuoteImage

मोदी ने खाने के तेल की खपत कम करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि खाद्य तेल के आयात पर भी देश की बड़ी विदेशी मुद्रा खर्च होती है। अगर लोग खाने के तेल का कम उपयोग करें तो इससे देश और शहर दोनों को फायदा होगा।

पोकरण परमाणु परीक्षण पर मोदी बोले- दुनिया हिल गई थी

इससे पहले मोदी सोमनाथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा- आज का दिन एक और वजह से भी खास है। आज के ही दिन 11 मई 1998 को देश ने पोकरण में परमाणु परीक्षण किया था। तब दुनिया भर की शक्तियां भारत को दबोचने मैदान में उतर गई थीं।

PM ने कहा- भारत के लिए सारे रास्ते बंद कर दिए गए थे। लेकिन हम डरे नहीं, डटे रहे। भारत ने पोकरण परमाणु परीक्षण को ऑपरेशन शक्ति नाम दिया था। क्योंकि शिव के साथ शक्ति आराधना ही हमारी परंपरा रही है। मैं भगवान सोमनाथ के चरणों में नमन करते हुए ऑपरेशन शक्ति की बधाई देता हूं।

PM बोले- भारत को कोई झुका नहीं सकता

  • सोमनाथ हमें याद दिलाता है कि कोई भी राष्ट्र तब तक मजबूत नहीं बन सकता, जब तक वह अपनी जड़ों से जुड़ा न रहे।
  • भारत में विरासत और आधुनिकता एक-दूसरे से अलग नहीं हैं, दोनों साथ-साथ चलते हैं।
  • हमारे देश में सांस्कृतिक और पवित्र स्थलों के पुनर्निर्माण को लेकर काफी राजनीति हुई है। दुर्भाग्य से आज भी ऐसी ताकतें हैं, जो राष्ट्रीय स्वाभिमान से ज्यादा तुष्टिकरण को महत्व देती हैं।
  • लुटेरों ने सोमनाथ मंदिर की भव्यता मिटाने की कोशिश की। इस मंदिर को बार-बार तोड़ा गया, लेकिन हर बार इसका पुनर्निर्माण हुआ।
  • दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती और न ही दबा सकती है।

वाजपेयी सरकार में हुआ था दूसरा परमाणु परीक्षण

11 मई 1998 को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत ने अपना दूसरा परमाणु परीक्षण किया था। यह काफी गोपनीय ऑपरेशन था। इसकी तैयारियां इतनी गुप्त थीं कि विदेशी खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

इन परीक्षणों के जरिए भारत ने दुनिया को अपनी रणनीतिक और वैज्ञानिक ताकत दिखाई। लेकिन परमाणु परीक्षणों के बाद अमेरिका, जापान और कुछ पश्चिमी देशों ने भारत पर कई आर्थिक और तकनीकी प्रतिबंध लगाए थे।

पीएम ने सोमनाथ हेलीपैड से हमीरजी सर्कल तक का रोड शो किया।

पीएम ने सोमनाथ हेलीपैड से हमीरजी सर्कल तक का रोड शो किया।

सोमनाथ महादेव में जलाभिषेक कर महादेव की विशेष पूजा में शामिल हुए।

सोमनाथ महादेव में जलाभिषेक कर महादेव की विशेष पूजा में शामिल हुए।

जलाभिषेक के बाद महादेव को वस्त्र अर्पित कर आरती उतारी।

जलाभिषेक के बाद महादेव को वस्त्र अर्पित कर आरती उतारी।

पीएम ने 11 तीर्थस्थलों के पवित्र जल से मंदिर के शिखर पर कुंभाभिषेक किया।

पीएम ने 11 तीर्थस्थलों के पवित्र जल से मंदिर के शिखर पर कुंभाभिषेक किया।

सोमनाथ मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने के मौके पर डाक टिकट जारी किया।

सोमनाथ मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने के मौके पर डाक टिकट जारी किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *