Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

भाजपा ने वापस लिया नाम, ‘आप’ की शैली ओबरॉय फिर बनीं दिल्ली की मेयर

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की शैली ओबरॉय एक बार फिर से दिल्ली की निर्विरोध मेयर चुनी गई हैं। भाजपा प्रत्याशी शिखा रॉय ने अपना नाम वापस ले लिया। पीठाशीन अधिकारी मुकेश गोयल ने शैली के नाम का एलान किया। वहीं, डिप्टी मेयर फिर से आले इकबाल चुने गए।

भाजपा ने विरोधस्वरूप नाम वापस लिए हैं। भाजपा का कहना है कि सदन में बहुमत होने के कारण आम आदमी पार्टी मनमानी कर रही है और नियमों की अनदेखी कर रही है। यही कारण है कि पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम वापस ले लिए हैं। आम आदमी पार्टी के पास एमसीडी में 138 का मैजिक नंबर है। इस तरह अब शैली ओबेरॉय का मेयर बना रहना तय था।

भाजपा ने नाम वापस लेकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि हमारे पास दिल्ली में महापौर के नंबर नहीं है, इसलिए हमने यह पद छोड़ दिया है। इसी प्रकार अब भाजपा की अपेक्षा है कि आप स्थायी समिति का गठन होने दें।

राष्ट्रीय राजधानी में महापौर का पद 5 साल का होता है, लेकिन हर साल के लिए अलग-अलग श्रेणी के उम्मीदवार को मौका मिलता है। पहला वर्ष महिलाओं के लिए आरक्षित है, दूसरा खुले वर्ग के लिए, तीसरा आरक्षित वर्ग के लिए और शेष दो फिर से खुली श्रेणी के लिए है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद नए मेयर का चुनाव होता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *