Breaking
Sat. May 23rd, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी का दावा- वेबसाइट बंद, इंस्टाग्राम हैक:फाउंडर बोले- सरकार तानाशाह, आंदोलन नहीं रोक सकती; सोनम वांगचुक ने कहा- मैं भी कॉकरोच

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को सरकार पर इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने और वेबसाइट बंद करने का आरोप लगाया। पार्टी ने सुबह 8.25 बजे X पोस्ट में बताया कि CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

इसके बाद पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दोपहर 1.14 बजे X पर कहा- सरकार ने हमारी वेबसाइट बंद कर दी है। उस पर 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 6 लाख लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली याचिका पर साइन किए थे।

अभिजीत ने लिखा-

QuoteImage

सरकार कॉकरोच से इतनी डरी हुई क्यों है? लेकिन यह तानाशाही रवैया भारत के युवाओं की आंखें खोल रहा है। आप अकाउंट को हैक करके उन पर रोक लगा सकते हैं, लेकिन आप इस आंदोलन को हैक नहीं कर सकते।QuoteImage

इधर, पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने ‘कॉकरोच मूवमेंट’ का समर्थन किया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI से कहा- मैं न बेरोजगार हूं, न आलसी, इसलिए पार्टी का सदस्य नहीं बन सकता। लेकिन मैं खुद को ऑनरेरी कॉकरोच मानता हूं।’

8 दिन में CJP के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स

सोशल मीडिया पर CJP के अकाउंट बनने के बाद 8 दिनों के दौरान इंस्टाग्राम पर दोपहर 2 बजे तक 2 करोड़ 20 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं। X पर पहला अकाउंट ब्लॉक हो गया था। 21 मई को नया अकाउंट बना और उस पर भी फॉलोअर्स की संख्या 2 लाख पार हो चुकी है।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को दावा किया था कि उन्हें वॉट्सएप पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं।

22 मई: ऑनलाइन पिटीशन जारी की, धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगा

  • CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को दावा किया था कि उन्हें वॉट्सएप पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उन्होंने स्क्रीन शॉट भी शेयर किए हैं। इसके अलावा दीपके कल पहली ऑनलाइन पिटीशन लेकर आए। इसमें उन्होंने NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। शनिवार सुबह 10 बजे तक ऑनलाइन पिटीशन में 5 लाख 68 हजार से ज्यादा लोग साइन कर चुके हैं।
  • अभिजीत दीपके ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने स्क्रीन शॉट भी शेयर किए हैं। इसके अलावा दीपके कल पहली ऑनलाइन पिटीशन लेकर आए।
  • ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम के अधिकार पाने के लिए तीन अलग-अलग ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल हुए हैं। ट्रेडमार्क रजिस्ट्री पोर्टल पर दाखिल आवेदनों में राजनीतिक और सामाजिक सेवाएं देने वाली श्रेणी के तहत ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन मांगा गया है। ये आवेदन अजीम आदमभाई जम, अखंड स्वरूप और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम की एक प्रोपराइटरशिप फर्म की ओर से दाखिल किए गए हैं।
अभिजीत ने 22 मई को वाट्सऐप पर मिली धमकी का स्क्रीन शॉट शेयर किया था।

अभिजीत ने 22 मई को वाट्सऐप पर मिली धमकी का स्क्रीन शॉट शेयर किया था।

  • अभिजीत के पिता भगवान और मां अनीता दीपके ने कहा- आज का माहौल देखकर डर लगना स्वाभाविक है। चाहे उसके कितने भी फॉलोअर्स क्यों न हों। उसने खुद भी भारत लौटने पर गिफ्तार होने का डर जाहिर किया है।

21 मई: X अकाउंट बंद हुआ तो नया बनाया

CJP का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। जब पुराना अकाउंट बंद हुआ, तब 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय, यानी कॉकरोच मरते नहीं।

यह अभिजीत के नए X अकाउंट का स्क्रीन शॉट है। उन्होंने इसका नाम कॉक्रोच इज बैक दिया है।

यह अभिजीत के नए X अकाउंट का स्क्रीन शॉट है। उन्होंने इसका नाम कॉक्रोच इज बैक दिया है।

20 मई: CJP देश में चर्चा का बड़ा मुद्दा बना

20 मई रात की तक इंस्टाग्राम पर CJP के 66 लाख+ फॉलोअर्स हुए। CJP आम जनता के बीच भी चर्चा का मुद्दा बनने लगा।

19 मई: CJP के फॉलोअर्स में तेजी आई

CJP के इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स में बढ़ते रहे। सोशल मीडिया पर CJP ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया। इसके फॉलोअर्स दूसरे राजनीतिक दलों (BJP-कांग्रेस) के डिजिटल फॉलोअर बेस से ज्यादा हुए।

18 मई: CJP को पोस्ट वायरल, चर्चा में आई

CJP राष्ट्रीय स्तर पर वायरल चर्चा का हिस्सा बनने लगा। बेरोजगारी, पेपर लीक, युवा असंतोष जैसे मुद्दों पर इसके पोस्ट तेजी से शेयर होने लगे। ऑनलाइन ‘join party’ साइन-अप भी तेजी से बढ़ने लगे।

17 मई: इंस्टाग्राम पर CJP के फॉलोअर्स बढ़ने लगे

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक X पर शुरुआत के बाद अगले दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इंस्टाग्राम हैंडल एक्टिव किया। सरकार के खिसाफ मीम, युवा मुद्दों वाले पोस्ट वायरल होने लगे। इसी दिन से फॉलोअर्स में तेज उछाल शुरू हुआ, लेकिन कोई सरकारी कार्रवाई या विवाद नहीं हुआ।

16 मई: Cockroach Janta Party (CJP) की शुरुआत

अभिजीत दीपके ने X पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ कॉकरोच जनता पार्टी लॉन्च की। वहीं CJI ने अपने बयान पर विवाद बढ़ने पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया।

15 मई: CJI ने कहा था- कुछ युवा कॉकरोच की तरह भटक रहे

15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान युवाओं पर टिप्पणी की थी। लाइव लॉ के मुताबिक, CJI सूर्यकांत ने कहा- कॉकरोच की तरह ऐसे युवा हैं, जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। इनमें से कुछ मीडिया, कुछ सोशल मीडिया और कुछ RTI और दूसरे तरह के एक्टिविस्ट बन रहे हैं। ये हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं।’

CJP के 96% फालोअर्स इंडियन

CJP पर आरोप लग रहा है कि इंस्टाग्राम पर उसके ज्यादातर फॉलोअर्स पाकिस्तान, बांग्लादेश और अमेरिका जैसे देशों के हैं। भारत के सिर्फ 9% फॉलोअर्स हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। 96% फॉलोअर्स भारतीय हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *