Breaking
Sat. Sep 19th, 2026

कैबिनेट मंत्री के गले में सपेरे ने अचानक डाल दिए 2 सांप, देखें वीडियो

जैसलमेर : जैसलमेर जिले के पोकरण में कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद की जान पर आफत बन आई। एक सपेरे ने दो सांप मंत्री के गले में डाले तो मंत्री सकपका गए। दरअसल भणियाणा के निजी विद्यालय के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री सालेह मोहम्मद और पीसीसी सदस्य रणवीर सिंह गोदारा शिरकत कर रहे थे। कार्यक्रम में सांप का खेल दिखाने आए एक सपेरे ने मंत्री सालेह मोहम्मद के गले में शौकिया तौर पर सांप डालने लगा, लेकिन सांप को गले के पास देखकर मंत्री घबरा गए।

परफॉर्मेंस के दौरान अचानक सपेरा दो कोबरा सांप लेकर मंत्री के पास आ गया और करीब 6 फीट लंबे सांपों को उनके गले में डालने लगा। मंत्री ने सपेरे को रोकने का प्रयास किया। सपेरे के नहीं मानने पर वो कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने सपेरे को दूर धकेला।

मंत्री नाराज हो गए थे, फिर कंधे पर रखा हाथ
सपेरे की हरकत से मंत्री नाराज हो गए। इस पर सपेरे ने स्टेज पर जाकर मंत्री से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि उसने ये हंसी मजाक में किया था। उसका ऐसा कोई इरादा नहीं था। मंत्री ने उसे माफ कर दिया, लेकिन वह भावुक हो गया। मंत्री ने स्टेज पर सपेरे के कंधे पर हाथ रखकर उसे चुप कराया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *