Breaking
Tue. Jul 7th, 2026

पानी भरा तो दुल्हन को गोद में ले गया दूल्हा:इंदौर में तेज बारिश से मैरिज गार्डन में जलभराव; खजुराहो में हाईवे पर 3 फीट तक पानी

भोपाल, इंदौर, रतलाम : मध्य प्रदेश में जुलाई की शुरुआत के साथ ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 24 घंटे में प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। खजुराहो में सबसे ज्यादा 4.4 और मंडला में 4.2 इंच बारिश दर्ज की गई। खजुराहो के बमीठा में नेशनल हाईवे 39 पर 3 फीट तक पानी भर गया।

लगातार छह दिनों से हो रही बारिश के कारण प्रदेश की औसत वर्षा 7 इंच तक पहुंच गई है। जून के अंत तक जहां बारिश 33% कम थी, वहीं अब यह सामान्य से सिर्फ 1% कम रह गई है।

बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित सांदीपनि (सीएम राइज) स्कूल में कक्षा 9 की छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्राएं घायल हो गईं। दोनों के सिर में मामूली चोट आई और उनका सिविल अस्पताल में इलाज कराया गया।

वहीं, इंदौर के पास खुड़ैल रोड स्थित जेतकारण गांव में सड़क धंसने से स्कूली बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया। उफनते नाले को पार कराने के लिए ग्रामीणों ने मानव शृंखला बनाई और बच्चों को सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचाया।

इंदौर के कैट रोड स्थित मैरिज गार्डन का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि गार्डन में पानी भर गया है। पानी से भरे रास्ते के कारण दूल्हे वैभव ने दुल्हन पूर्वा को गोद में उठाकर हॉल तक पहुंचाया। गार्डन में जूते-चप्पल पानी में तैरते नजर आए।

इंदौर में लगातार बारिश के बीच कैट रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में पानी भर गया। इस बीच दूल्हा-दुल्हन ने पूरे उत्साह से सभी रस्में निभाईं। पानी से भरे रास्ते के कारण दूल्हे वैभव ने दुल्हन पूर्वा को गोद में उठाकर मंडप से हॉल तक पहुंचाया।

इंदौर के पास जेतकारण गांव में सड़क धंस गई। मंगलवार को ग्रामीणों ने मानव शृंखला बनाकर बच्चों को उफनते नाले से सुरक्षित पार कराया।

इंदौर के पास जेतकारण गांव में सड़क धंस गई। मंगलवार को ग्रामीणों ने मानव शृंखला बनाकर बच्चों को उफनते नाले से सुरक्षित पार कराया।

बड़वानी जिले के सेंधवा में बारिश के बीच हादसा हो गया। यहां के सांदीपनि (सीएम राइज) स्कूल में कक्षा 9 की छत का प्लास्टर गिर गया। हादसे में दो छात्राओं के सिर में मामूली चोट आई।

बड़वानी जिले के सेंधवा में बारिश के बीच हादसा हो गया। यहां के सांदीपनि (सीएम राइज) स्कूल में कक्षा 9 की छत का प्लास्टर गिर गया। हादसे में दो छात्राओं के सिर में मामूली चोट आई।

शहर में सोमवार रात से रुक-रुक कर बारिश हुई। मंगलवार सुबह मौसम साफ हो गया। इसके बाद तापमान में गिरावट आई। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को उमस से राहत मिली है।

शहर में सोमवार रात से रुक-रुक कर बारिश हुई। मंगलवार सुबह मौसम साफ हो गया। इसके बाद तापमान में गिरावट आई। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को उमस से राहत मिली है।

यहां सुबह 6 बजे से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक औसतन करीब 3 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 16 इंच कम है।

यहां सुबह 6 बजे से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक औसतन करीब 3 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 16 इंच कम है।

यहां सुबह 6:30 बजे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लगातार बदलते मौसम से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।

यहां सुबह 6:30 बजे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लगातार बदलते मौसम से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।

शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। अब तक जिले में 238.8 मिमी (करीब 9.40 इंच) बारिश दर्ज हुई है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि की 285.8 मिमी वर्षा से 47 मिमी कम है। किसानों का कहना है कि खरीफ और रबी फसलों के लिए आने वाले दिनों में लगातार अच्छी बारिश जरूरी है।

भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार को बड़वानी, धार, बुरहानपुर, रतलाम, टीकमगढ़ और पन्ना समेत कई जिलों में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने गुना, अशोक नगर, विदिशा, सागर और छतरपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

इन जिलों में हुई अच्छी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, सतना, रतलाम, सीधी, उमरिया, पन्ना, पचमढ़ी, रीवा, श्योपुर, नौगांव, भोपाल, नरसिंहपुर, दमोह, टीकमगढ़, बैतूल, नर्मदापुरम, इंदौर, सिवनी, सागर, शिवपुरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, रायसेन, धार, जबलपुर, गुना, उज्जैन, खंडवा, खरगोन, दतिया, मैहर, शाजापुर, सीहोर, छतरपुर, बुरहानपुर, बड़वानी और पांढुर्णा में भी बारिश का दौर रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *