- भारतीय टीम को टी20 इंटरनेशनल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार दो सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है
दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की कप्तानी जब मिली थी तो किसी ने भी ये कल्पना नहीं की थी कि उनके सफर की शुरुआत काफी शर्मनाक तरीके से होगी, जिसमें उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को जहां आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों टी20 सीरीज का हार का सामना करना पड़ा। वहीं इसके बाद इंग्लैंड के दौरे पर 5 मैचों की टी20 को भी टीम इंडिया गंवा चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम को लगातार 2 सीरीज में मिली हार के बाद उनके प्रदर्शन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसमें अब टीम रैंकिंग में भी नंबर-1 की पोजीशन भी खतरे में दिख रही है, जिसमें आखिरी मुकाबला गंवाने के बाद उससे भी हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसे में बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया के प्रदर्शन में आई गिरावट को लेकर भी बड़ा बयान सामने आया है।
खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के परफॉर्मेंस का होगा आकलन
भारतीय टीम जो टी20 में लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने वाली अभी तक की अकेली टीम है उससे किसी को भी ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए अपने बयान में टीम के इस प्रदर्शन को लेकर कहा कि बोर्ड खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ दोनों के प्रदर्शन का आकलन करने वाला है। हालांकि हेड कोच का कॉन्ट्रैक्ट साल 2027 तक का है लेकिन BCCI सूत्र के मुताबिक टीम के हालिया प्रदर्शन के कारण उनकी पोजीशन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
सूर्या को कप्तानी से हटाने का फैसला हो रहा गलत साबित
टीम इंडिया ने साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपने नाम किया था जिनके नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन भी देखने को मिला था। हालांकि सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज के तौर पर थोड़ा खराब दौर से गुजर रहे थे, ऐसे में भविष्य को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को स्क्वाड से ड्रॉप करने के साथ श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने का फैसला लिया था। अब उनको कप्तान बनाए जाना काफी गलत साबित हो रहा है जिसमें अय्यर के नेतृत्व में खेले गए 6 मुकाबलों में से 5 में जहां हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं एक मैच रद्द रहा है।

