Breaking
Wed. Jul 22nd, 2026

महाराष्ट्र में साड़ी नहीं लाने पर पत्नी ने पति की हत्या की, प्रेशर कुकर के ढक्कन से पीटने के बाद घोंटा गला

  • महाराष्ट्र के ठाणे में एक पत्नी ने अपने पति की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह साड़ी लेकर नहीं आया
  • साड़ी नहीं लाने पर पति से हुआ पत्नी का विवाद
  • पत्नी ने पहले प्रेशर कुकर के ढक्कन से पति को पीटा
  • पत्नी ने गला दबाकर की पति की हत्या

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने पति की केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह साड़ी लेकर नहीं आया था। पत्नी ने पहले प्रेशर कुकर के ढक्कन से पति को पीटा, फिर गला दबाकर पति की हत्या कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी उम्र 30 साल है। आरोपी पत्नी की पहचान बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली सुनीता देवी हरेराम सिंह के रूप में हुई है। सुनीता को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला काफी शातिर है और उसने पुलिस को भी गुमराह करने की खूब कोशिश की लेकिन अपराध कहां छिप पाता है। पुलिस के मुताबिक 35 साल के हरेराम किशुनजी सिंह बदलापुर में अपने घर पर थे। इसी दौरान साड़ी नहीं लाने पर उनका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। 

पत्नी इस बात पर इतनी आगबबूला हो गई कि उसने गुस्से में प्रेशर कुकर के ढक्कन से पति पर हमला कर दिया। पत्नी ने पहले तो गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गया कि पति की मौत गला दबाने से हुई है। 

पुलिस ने क्या बताया?

बदलापुर पूर्व थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन पाटिल ने कहा, “मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि गला दबाने के कारण दम घुटने से हुई थी। इसके बाद मृतक के परिजनों और मकान मालिक से पूछताछ में पत्नी पर संदेह हुआ। स्थानीय अदालत ने मंगलवार को सुनीतादेवी को 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।”

गौरतलब है कि बीते कुछ सालों से देश में पति और पत्नी के बीच हुए विवाद में हुईं हत्याओं के मामले बहुतायत में सामने आ रहे हैं। कई मामलों में पत्नियों ने अपने पतियों की हत्या की और कई मामलों में पतियों ने पत्नियों को मौत के घाट उतारा। लेकिन इस तरह की बढ़ती घटनाएं इस बात की चिंता बढ़ाती हैं कि अगर आने वाले समय में इसी तरह की चीजें होती रहीं तो समाज कैसे बचेगा?

हाल ही में खबर सामने आई थी कि महाराष्ट्र में पति ने बेरहमी से पत्नी की हत्या की, शव लेकर घंटों कार में घूमता रहा। इसके बाद पति ने सरेंडर कर दिया था।  

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *