Breaking
Sat. Sep 19th, 2026

मध्‍य प्रदेश में टैक्‍स फ्री होगी ‘द केरल स्‍टोरी’, सीएम शिवराज ने किया ऐलान

भोपाल : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा आज सुबह कहा कि फिल्म द केरल स्टोरी मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होगी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म शिक्षित और जागरुक करती है, बच्चों और अभिभावकों को यह फिल्म जरूर देखना चाहिए। गौरतलब है कि द केरल स्टोरी को लेकर विरोध और समर्थन दोनों हो रहा है। फिल्म की कहानी लव जिहाद पर केंद्रीत है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ट्वीट कर मध्यप्रदेश में द केरला स्टोरी को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म आतंकवाद की भयावह सच्चाई को उजागर करती फिल्म है। ‘The Kerala Story’ को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किया जा रहा है। चौहान ने कहा कि यह फिल्म शिक्षित और जागरूक करती है। गौरतलब है कि सुदिप्तो सेन की इस फिल्म में केरला की 32 हजार महिलाओं के धर्म परिवर्तन की कहानी दिखाई गई है, जो राज्य से गायब हो गई और कैसे आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं। इधर मध्यप्रदेश में शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म का रिव्यू अच्छा आया है। दर्शकों ने कहा है कि इस फिल्म को परिवार के साथ सभी को देखना चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *