Breaking
Wed. Jul 29th, 2026

थाने में शिकायत कराने आई महिला से SHO का अफेयर, फिर उसका प्राइवेट वीडियो बनाकर मांगे 2 करोड़; अब गिरी गाज

  • हैदराबाद के SHO पर कड़ी कार्रवाई हुई है, महिला का प्राइवेट वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और जबरन वसूली के मामले में निलंबित कर दिया गया है

तेलंगाना के हैदराबाद में उस SHO को सस्पेंड कर दिया गया जिसके ऊपर महिला का प्राइवेट वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और पैसे डिमांड करने का आरोप है। हैदराबाद में जुबली हिल्स स्टेशन हाउस ऑफिसर यू. श्रीनिवासुलु रेड्डी को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर जबरन वसूली करने और महिला के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर करने के आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह महिला करीब 2 साल पहले अपनी एक शिकायत कराने थाने पहुंची थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी।

प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था SHO

पीड़िता ने डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सी. वी. आनंद से शिकायत की थी कि SHO उसके पर्सनल वीडियो पोस्ट करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है और 2 करोड़ रुपये की मांग कर रहा है। पीड़िता ने दावा किया कि उसने अलग-अलग मौकों पर अधिकारी को कई हजार रुपये दिए हैं।

जांच के बाद SHO को किया गया सस्पेंड

विभागीय जांच के बाद, श्रीनिवासुलु रेड्डी को ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की पूरी जांच चल रही है और जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीनियर पुलिस अफसरों से शिकायत के बाद हुआ एक्शन

गौरतलब है कि पीड़ित महिला की तरफ से शिकायत मिलने के बाद सीनियर पुलिस अफसरों ने इस मामले को गंभीरता से लिया और विभागीय जांच के आदेश दे दिए। फिर, प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों को आधार बनाते हुए SHO के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस का कहना है कि अगर जांच में आरोप पूरी तरीके से सही पाए जाते हैं, तो विभाग की तरफ से एक्शन के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

सभी आरोपों की निष्पक्षता से चल रही जांच

पुलिस का कहना है कि इस मामले की विस्तार से जांच हो रही है। पड़ताल के निष्कर्षों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी। प्राइवेट वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला पहले भी आ चुका है। जब कर्नाटक के पड़ोसी राज्य कर्नाटक के बेंगलुरु में फूफा ने अपनी 24 साल की भतीजी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *