Breaking
Sun. Aug 16th, 2026

डंपर ने मां-बेटे सहित 3 को रौंदा, 2 की मौत:मथुरा में दुकान पर खरीदारी कर रहे थे, 6 साल की बच्ची टॉफी लेकर घर जा रही थी

मथुरा : मथुरा में रविवार सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से 20 साल के युवक और 6 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं, युवक की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक अपनी मां के साथ बाइक से बाजार गया था और एक दुकान पर खड़ा था। वहीं, बच्ची टॉफी खरीदकर दुकान से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने तीनों को चपेट में ले लिया।

घटना जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर सदर बाजार थाना क्षेत्र की है। युवक और बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक डंपर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने घायल महिला को एंबुलेंस से मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टर के मुताबिक, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम खुल गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, डंपर को जब्त कर लिया गया है।

ये तस्वीर हादसे के दौरान की है, डंपर की टक्कर लगने के बाद प्रशांत,उसकी मां और और एक बच्ची तीनों सड़क पर गिर जाते हैं।

ये तस्वीर हादसे के दौरान की है, डंपर की टक्कर लगने के बाद प्रशांत,उसकी मां और और एक बच्ची तीनों सड़क पर गिर जाते हैं।

डंपर जैसे ही दुकान से कुछ दूर आगे बढ़ता है लोग उसके पीछे दौड़ने लगते हैं।

डंपर जैसे ही दुकान से कुछ दूर आगे बढ़ता है लोग उसके पीछे दौड़ने लगते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, औरंगाबाद की श्री जी कॉलोनी निवासी गीता देवी (40) अपने बेटे प्रशांत (20) के साथ बाइक से बाजार खरीदारी करने गई थीं। प्रशांत ने सुबह करीब 8 बजे बाइक एक परचून की दुकान के बाहर खड़ी कर दी। इसके बाद वह दुकानदार से बात करने लगा। उसकी मां भी बाइक पर बैठी थीं।

इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले इमरान की 6 साल की बेटी आयरा वहां टॉफी खरीदने पहुंची। वह दुकान से टॉफी लेकर लौट रही थी। प्रशांत और उसकी मां बाइक पर बैठे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर आया। उसने पहले बाइक सवार युवक और उसकी मां, फिर बच्ची को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया।

आयरा दुकान से टॉफी खरीदने गई थी लौटते समय डंपर की टक्कर लगने से पहिए के नीचे आ गई।

आयरा दुकान से टॉफी खरीदने गई थी लौटते समय डंपर की टक्कर लगने से पहिए के नीचे आ गई।

टक्कर लगते ही युवक और बच्ची की मौत

टक्कर लगते ही बाइक पर बैठे मां-बेटे सड़क पर गिर गए। वहीं, आयरा डंपर के पहिए के नीचे आ गई। चीख-पुकार सुनकर लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। तब तक ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग चुका था।

लोगों ने देखा कि प्रशांत, उसकी मां गीता देवी और आयरा तीनों खून से लथपथ थे। प्रशांत और आयरा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गीता देवी बेहोश थीं। लोग उन्हें तुरंत मिलिट्री अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

युवक और बच्ची की मौत के बाद सड़क पर भीड़ जमा हो गई।

युवक और बच्ची की मौत के बाद सड़क पर भीड़ जमा हो गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *