Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

उत्तर प्रदेश में 18 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, सहायक मजिस्ट्रेटों को मिली नई तैनाती

  • PCS Officers Transferred: नौशीन को संयुक्त मजिस्ट्रेट बस्ती की जिम्मेदारी मिली है

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सुधार के क्रम में पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण जारी हैं। शासन ने सोमवार को 18 अधिकारियों का तबादला किया। इनमें प्रोन्नत अधिकारी भी हैं, जिनको नई तैनाती मिली है।

आदित्य श्रीवास्तव को संयुक्त मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर के पद पर तैनात किया गया है। आदित्य श्रीवास्तव मुरादाबाद से शाहजहांपुर पहुंचे हैं। नौशीन को संयुक्त मजिस्ट्रेट बस्ती की जिम्मेदारी मिली है। नौशीन का फतेहपुर से बस्ती ट्रांसफर किया गया है।

शौर्य अरोड़ा को संयुक्त मजिस्ट्रेट बदायूं, कुणाल रस्तोगी को संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर, अयान जैन को संयुक्त मजिस्ट्रेट आजमगढ़, शिवम कुमार को संयुक्त मजिस्ट्रेट महाराजगंज, अनिमेष वर्मा को संयुक्त मजिस्ट्रेट देवरिया, अंशुल हिंदल को संयुक्त मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर, शुभांशु कटियार को संयुक्त मजिस्ट्रेट जौनपुर, विनोद कुमार मीना को संयुक्त मजिस्ट्रेट औरैया, अर्पित कुमार को संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रयागराज, रिदम आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट कानपुर देहात, रमेश चंद्र वर्मा को संयुक्त मजिस्ट्रेट बलिया, जीतो अक्षय दीपक को संयुक्त मजिस्ट्रेट कुशीनगर, तेजस केठो को संयुक्त मजिस्ट्रेट मैनपुरी, मनीषा धामे को संयुक्त मजिस्ट्रेट झांसी और अपराजिता आर्यन को संयुक्त मजिस्ट्रेट लखनऊ के पद पर नवीन तैनाती मिली है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *