Breaking
Thu. Aug 20th, 2026

लखनऊ में SBI-अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या की:घर जाकर बहन को मार डाला, फिर खुद को गोली से उड़ाया

लखनऊ : लखनऊ में SBI के फील्ड ऑफिसर ने बैंक रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। गुरुवार दोपहर वह कार से ICICI बैंक पहुंचा और फोन करके पत्नी दिव्या मिश्रा को ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उनसे बातचीत की, फिर गोली मारकर भाग गया।

इसके बाद वह सीधे 2 किमी दूर अपने घर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह पसीने से भीगा हुआ था। अंदर जाने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और बहन को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। अंदर भाई-बहन की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चल रही थी।

वारदात गोमतीनगर थाना क्षेत्र में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा भी मौके पर पहुंचे। वारदात की वजह अभी क्लियर नहीं है। लेकिन, मानस ने वॉट्सएप स्टेटस लगाया था।

स्टेटस में मानस ने इस वारदात का कारण दिव्या के धोखा देने को बताया है। उसने लिखा-

QuoteImage

मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी (दिव्या की) बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सबकुछ पता है।QuoteImage

दिव्या मिश्रा (33) ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थीं। दिव्या, यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। दिव्या की शादी 12 साल पहले हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं था। उन्होंने एक साल पहले पति मानस बाजपेई (35) से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद से वह आलमबाग में रहती थीं।

पति मानस बाजपेई हुसड़िया चौराहे के पास अपनी बहन सीबा (28) के साथ किराए के मकान में रहता था। वह SBI की इंजीनियरिंग कॉलेज ब्रांच में फील्ड ऑफिसर था। मानस के माता-पिता की मौत हो चुकी है।

सुसाइड से पहले आरोपी ने वॉट्सएप पर स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया।

सुसाइड से पहले आरोपी ने वॉट्सएप पर स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया।

ICICI बैंक के बाहर इसी जगह पर आरोपी ने महिला बैंक अफसर को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग पहुंचे तो महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी।

ICICI बैंक के बाहर इसी जगह पर आरोपी ने महिला बैंक अफसर को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग पहुंचे तो महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी।

वारदात के बाद मानस घर पहुंचा और कमरा बंद करके बहन को गोली मारकर खुद को गोली मार ली।

वारदात के बाद मानस घर पहुंचा और कमरा बंद करके बहन को गोली मारकर खुद को गोली मार ली।

मौत के बाद भाई और बहन

दो पिस्टल और एक तमंचे का इस्तेमाल किया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मानस ने इस वारदात ने दो पिस्टल और एक तमंचा का इस्तेमाल किया।

पत्नी को सिर पर गोली मारी। इसके बाद बहन के भी सिर पर गोली मारी। खुद की कनपटी में फायर किया।

महिला बैंक अफसर की बहन प्रज्ञा मिश्रा

प्रज्ञा मिश्रा यूट्यूबर हैं। वह ‘उल्टा चश्मा’ नाम का चैनल चलाती हैं। उनके पति भरत यादव भी यूट्यूब चैनल चलाते हैं। दोनों ने 26 फरवरी 2020 को लव मैरिज की थी।

महिला बैंक अफसर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *