बिहार की राजधानी पटना में प्रदर्शनकारी छात्र 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर छात्र परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों की ओर से परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन्हीं मांगों को लेकर छात्र पिछले कुछ दिनों से गर्दनीबाग धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्र आज पटना की सड़कों पर उतर आए हैं। सीएम के आवास का घेराव कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ दी। पटना के गर्दनीबाग में 15 सूत्री मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में छात्र-युवा संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान किया है। इसी के चलते छात्रों का प्रदर्शन हो रहा है।
मोर्चा ने बिहारभर के छात्रों, अभ्यर्थियों और युवाओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की थी। छात्रों का मुख्यमंत्री आवास तक मार्च करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी के चलते सीएम आवास के घेराव की कोशिश की जा रही है।
प्रदर्शनकारी छात्र नेता ने कहा, ‘हमने अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखीं हैं। हमें आश्वासन मिला है कि हमारी बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी। शिक्षा विभाग में हमारी मांग स्पष्ट है, उस मांग को सरकार ने लगभग लगभग सहमति उनके तरफ से एक पॉजिटिव वे में रखी गई है। उन्होंने कहा है कि ठीक बात है हम उसको देख लेंगे। आंदोलन के पहले या आंदोलन के बाद कल अगर बातचीत करेंगे, अगर मुख्यमंत्री बात करेंगे तो करेंगे लेकिन कॉल है तो आंदोलन तो होगा।
पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर सम्राट सरकार एक्शन में है। छात्रों की मांगो को लेकर कमेटी बनाई गई है। साथ ही BPSC TRE-4 में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
- BPSC TRE-4 में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन
- परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कमेटी
- सरकार ने 5 सदस्यीय कमेटी बनाने का एलान किया है
- समिति की अध्यक्षता रिटायर्ड जज करेंगे
- गड़बड़ियों को रोकने के उपायों की समीक्षा करेगी कमेटी

बैरिकेडिंग हटाने के लिए छात्रों और CPRF जवानों के बीच तनातनी होती रही।

छात्रों बैरिकेडिंग लेकर भागने लगे।

छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।

बैरिकेडिंग तोड़कर छात्र डाकबंगला की तरफ बढ़ गए।
‘हाथी चले बाजार..कुत्ते भौंके हजार’, बयान पर BPSC ने माफी मांगी
सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजेश कुमार सिंह ने कहा, “TRE-4 की परीक्षा दिसंबर या जनवरी में हो सकती है। परीक्षा दो चरणों में होगी- PT और Mains। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी।”
वहीं, गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया BPSC एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा, “एक कहावत आपने सुना होगा, हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार।”
उनके इस बयान के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्र भड़क गए। छात्रों ने ‘BPSC चोर है’ के नारे लगाए। छात्रों ने कहा, “यही कुत्ता एक दिन आपके आयोग का अधिकारी बनेगा। एक बार कॉकरोच बोला गया था, तो प्रधान जी चले गए। अब सचिव की नौकरी जाएगी।”
प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि BPSC एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह माफी मांगें, नहीं तो अगला आंदोलन BPSC गेट पर होगा।
विवाद बढ़ने के बाद BPSC एग्जाम कंट्रोलर ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BPSC के एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।

