नई दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 224 सीटों के लिए 65.69 फीसद मतदान हुआ है। मौजूदा वक्त कर्नाटक में भाजपा सरकार है। भाजपा हर 5 साल में सत्ता बदलने वाले ट्रेंड को बदलना चाहती है। वहीं कांग्रेस का दावा है कि, वो कर्नाटक में सरकार बनाएगी।
सिद्दारमैया ने दावा किया कि, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 60 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करेगी और 130 से 160 सीटें जीतेगी। वैसे तो भाजपा भी यही दावा कर रही है। सबसे कमाल है जेडीएस का। जिसे उम्मीद है कि एक बार फिर वो किंग मेकर की भूमिका अदा कर सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का अनुमान है। कांग्रेस 122-140, भाजपा 62-80, JDS 20-25 और अन्य 3 सीटें मिलने की उम्मीद है।
एक्सिस माय इंडिया (axis my india) के एग्जिट पोल के अनुसार, करावल तटीय क्षेत्र में 19 सीटें हैं। जिसमें भाजपा को 16 सीटें और कांग्रेस को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 50 फीसद वोट मिलने की संभावना है। JDS व अन्य अपना खाता ही नहीं खोल सकेंगी।

