Breaking
Sun. Aug 30th, 2026

आगरा में कोचिंग संचालक की जिंदा जलकर मौत:घर से उठता रहा धुआं सोते रहे पड़ोसी, भाई-भांजी गायब, साजिश की आशंका

आगरा : आगरा में सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-10 में एक मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार सुबह घटना का खुलासा हुआ, जब काम करने आई कामवाली बाई ने दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं आया।

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद से मृतक का छोटा भाई और भांजी दोनों गायब हैं, जिससे पुलिस साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है।

सेक्टर-10 में एक घर के अंदर आग लगने से विनय बोस की जलकर मौत हो गई, घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। लेकिन

सेक्टर-10 में एक घर के अंदर आग लगने से विनय बोस की जलकर मौत हो गई, घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। लेकिन

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 8 बजे कामवाली बाई रोज की तरह काम करने आई थी। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन गेट नहीं खुला। इस पर उसने मकान मालिक कृपाल सिंह को सूचना दी। कृपाल सिंह ने सुबह 8:30 बजे पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 11:30 बजे शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुनील बोस, फाइल फोटो

सुनील बोस, फाइल फोटो

मरने वाले की पहचान विनय बोस (70) पुत्र मनोरंजन बोस निवासी जगतपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। विनय और उसका छोटा भाई सुनील बोस फरवरी 2026 से यहां किराए पर मकान लेकर रह रहे थे। दोनों इसी मकान में न्यू साईं एजुकेशन एकेडमी ट्यूशन क्लासेस के नाम से इंग्लिश स्पीकिंग समेत अन्य विषयों की कोचिंग चलाते थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बड़ा भाई विनय खुद को शिक्षक बताता था और छोटा भाई सुनील अपने आप को पत्रकार बताता था। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि दोनों भाई बहुत ज्यादा शराब पीते थे। हर रोज दोनों में झगड़ा होता था और एक-दूसरे को गाली-गलौज करते थे।

मृतक विनय की स्थानीय लोगों से बात होती रहती थी। वह उनके बच्चों को पढ़ाने के लिए कहता था, लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों की शराब की लत के कारण बच्चे भी उनके पास पढ़ने नहीं आते थे। छोटे भाई सुनील के बारे में लोगों ने बताया कि वह रोज रात में निकलता था और सुबह 10-11 बजे के आसपास लौटता था।

शनिवार रात करीब 10 बजे घर में आग लगी थी और घर से धुआं निकल रहा था। लेकिन लोगों ने इसे नजरअंदाज कर दिया, क्योंकि दोनों अक्सर पूजा-पाठ करते थे, तो लोगों को लगा कि पूजा का धुआं निकल रहा है। सुबह कामवाली के आने पर मामले का खुलासा हुआ।

लोगों ने यह भी बताया कि सुबह-शाम एक महिला टिफिन देने के लिए उनके घर आती थी,जिसे वो अपनी भांजी बताते थे। लेकिन शनिवार शाम के बाद वह भी नहीं आई है। छोटा भाई सुनील और भांजी दोनों कल से नहीं देखे गए हैं।

घर भी पूरी तरह से नहीं जला है, इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे के पीछे किसी का हाथ हो सकता है। पुलिस भांजी और छोटे भाई दोनों के बारे में जानकारी जुटा रही है, हालांकि पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *