Breaking
Sun. Aug 30th, 2026

लखनऊ में वकीलों के चैंबर्स पर चला पीला पंजा, अवैध निर्माण को बुलडोजर ने किया जमींदोज

  • लखनऊ में वकीलों के अवैध रूप से बने चैंबर्स पर बुलडोजर एक्शन हुआ है

यूपी की राजधानी लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर आज (रविवार को) बुलडोजर चल रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम की टीम चैंबरों को जमींदोज कर रही है। बुलडोजर एक्शन के दौरान, बड़ी संख्या मे पुलिस फोर्स भी तैनात है। डीएम ऑफिस के बाहर अवैध कब्जा करके ये चैंबर बनाए गए थे, जिनपर प्रशासन का पीला पंजा चल रहा है। इससे पहले हाईकोर्ट के आदेश पर मई में भी बुलडोजर चला था।

अवैध तरीके से बने चैंबर्स पर चला बुलडोजर

बता दें कि आज शाम को करीब 5 बजे आधा दर्जन से ज्यादा बुलडोजर लखनऊ के रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे और कब्जा करके बनाए गए चैंबर्स पीले पंजे से गिराने शुरू कर दिए। मामला वकीलों का था इसलिए नगर निगम की टीम के साथ बड़ी तादाद में फोर्स भी मौजूद रही।

Lucknow lawyers chambers bulldozer

हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम का एक्शन

जान लें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने नगर निगम को 30 अगस्त तक कोर्ट के आसपास के 72 अवैध चैंबर्स को गिराने का आदेश दिया था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा लेकिन वकीलों को कोई राहत नहीं मिली।

नगर निगम के नोटिस में क्या लिखा था?

नगर निगम ने लखनऊ के डीएम ऑफिस, सेशन कोर्ट, पुराना हाईकोर्ट और रजिस्ट्री ऑफिस के आसपास बने ऐसे 100 से ज्यादा चैंबर्स पर लाल निशान लगाकर नोटिस चस्पा कर दिया था। नोटिस में कहा गया कि कई चैंबर सड़क, फुटपाथ और नालियों पर कब्जा करके बनाए गए हैं और कई दुकानें भी अवैध तौर पर बनी हैं।

Lucknow lawyers chambers

29 अगस्त तक था अवैध कब्जा हटाने का मौका

नगर निगम ने इस नोटिस में 29 अगस्त तक खुद कब्जा हटाने का मौका दिया था। कई लोगों ने कब्जे हटा भी लिए थे। कई वकील चैंबर से अपना सामान, मेज, कुर्सी, कागज और एसी आदि सब निकालकर भी ले गए थे।

मई में पुलिस को करना पड़ा था वकीलों के विरोध का सामना

इसके बाद, आज रविवार को उसके बावजूद बड़ी संख्या में वकील कोर्ट के आसपास सड़कों पर सुबह से ही जमा थे। अतिक्रमण हटाने का ये अभियान मई में भी चला था लेकिन तब पुलिस को वकीलों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था और पत्थरबाजी भी हुई थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *