न्यूयॉर्क : तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एकबार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने मंगलवार को कहा कि कश्मीर मुद्दे का हल बातचीत के जरिए होना चाहिए।
एर्दोगन 2019 से हर साल (2024 छोड़कर) 7 बार UN में कश्मीर का जिक्र कर चुके हैं। भारत पहले भी ऐसी टिप्पणियों को खारिज कर चुका है।
एर्दोगन ने फिलिस्तीन के पक्ष में भी भाषण दिया। उन्होंने गाजा में इजराइल की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की। इस दौरान इजराइल के प्रतिनिधि UN महासभा हॉल से बाहर चले गए।

ट्रम्प ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह युद्ध समाप्त होते देखना चाहेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने खाड़ी सहयोग परिषद के नेताओं के साथ एक बहुपक्षीय बैठक की।

ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की ओर इशारा किया। पास में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान भी नजर आए।

ट्रम्प की ईरान को तबाह करने की धमकी के दौरान कैमरे में ईरानी डेलिगेशन का एक प्रतिनिधि गंभीर नजर आया।

अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स ट्रम्प का भाषण सुनने पहुंचीं।

