Breaking
Fri. Oct 16th, 2026

बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या:फरीदाबाद में पत्नी ने गर्दन पर चाकू से वार किए; बाउंसर के साथ 3 साल से अफेयर

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में एक पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दोनों ने युवक की गर्दन पर चाकू से वार किए। वारदात के बाद महिला का प्रेमी फरार हो गया। मृतक की बेटी ने अपने चाचा को फोन कर पिता की तबीयत खराब होने की बात कही। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो उसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की। दोनों तीन साल से रिलेशन में थे। आरोपी युवक बाउंसर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर था गोपाल

मृतक की पहचान हाथरस जिले के कुंवरपुर गांव निवासी गोपाल (37) के रूप में हुई है। गोपाल DLF इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के रूप में काम करता था। वह श्याम कॉलोनी पार्ट-1 में किराए के मकान में अकेला रहता था, जबकि उसकी पत्नी काजल अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहती थी।

तीन साल से युवक के संपर्क में थी

पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले काजल अपनी बेटी शालिनी और दो बेटों को लेकर गोपाल के पास आई थी। काजल पिछले करीब तीन साल से कुंवरपुर गांव के रहने वाले योगेंद्र के संपर्क में थी। योगेंद्र बाउंसर है और साथ में पहलवानी करता है। गुरुवार शाम को गोपाल की पत्नी काजल और तीनों बच्चे मकान में मौजूद थे। गोपाल और काजल एक कमरे में थे, जबकि बच्चे दूसरे कमरे में थे।

बेटी ने चाचा को फोन कर बुलाया

गुरुग्राम शाम को गोपाल की बेटी शालिनी ने अपने पिता के भाई अशोक को फोन किया। उसने गोपाल की तबीयत खराब होने की बात कहकर अशोक को जल्द फरीदाबाद आने के लिए कहा। अशोक परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मकान पर पहुंचा तो गोपाल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर चाकू से वार किए गए थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पूछताछ में पत्नी ने कबूली हत्या की बात

सूचना मिलने पर पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने गोपाल की पत्नी काजल से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में काजल ने प्रेमी योगेंद्र के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात स्वीकार की। काजल ने ही उसे हत्या के लिए गांव से बुलाया था। घटना के बाद योगेंद्र फरार हो गया था।

थाना प्रभारी बोले- हत्या का मामला दर्ज किया

पुलिस के अनुसार, पल्ला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गोपाल के भाई अशोक ने उसकी बेटी शालिनी पर भी संदेह जताया था, लेकिन अब तक की जांच में उसकी संलिप्तता सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *