Breaking
Sun. Oct 18th, 2026

फ्रांस में दुकानों से आईफोन लूटे, पुलिस को दौड़ाया: PHOTO

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। कई जगह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों पर पत्थर फेंके और पुलिसकर्मियों को दौड़ाया।

कुछ जगहों पर एपल स्टोर्स से आईफोन भी लूटे गए। वहीं, लिमोज शहर में प्रदर्शनकारियों ने 143 साल पुराने टाउन हॉल में आग लगा दी। प्रदर्शन में कुछ लोग जोकर और कैप्टन अमेरिका जैसे किरदारों की पोशाक पहनकर भी पहुंचे।

यह आंदोलन करीब एक महीने पहले छात्रों के विरोध प्रदर्शन से शुरू हुआ था। धीरे-धीरे इसमें महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध भी जुड़ गया।

प्रदर्शन के दौरान आगजनी

पेरिस के प्लास द ला रिपब्लिक में मैरियान की प्रतिमा को पीली जैकेट पहनाई गई है। मैरियान फ्रांस की पहचान का प्रतीक है। जैकेट पर पुलिस के रवैये और सरकार की नीतियों के खिलाफ संदेश लिखा है।

फ्रांस के लिमोज शहर में 143 साल पुराने टाउन हॉल को जला दिया गया। इससे ऐतिहासिक इमारत को भारी नुकसान पहुंचा।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

प्रदर्शनकारियों ने डंडों, ईंटों और पत्थरों से पुलिस की गाड़ियों पर हमला किया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ियों पर पत्थरबाजी की गई, इससे कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

फ्रांस के मार्सेई शहर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई।

मार्सिले में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस वैन पर पथराव करते प्रदर्शनकारी।

प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी दमकल की गाड़ी पर पत्थर फेंकता नजर आया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैसे के गोले दागे। कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथों में फिलिस्तीनी झंडा भी दिखाई दिया।

कैप्टन अमेरिका, जोकर बनकर प्रदर्शन में पहुंचे लोग

पेरिस में विरोध प्रदर्शन के बीच एक युवक कैप्टन अमेरिका के कपड़ों में नजर आया।

जोकर का मुखौटा पहने एक प्रदर्शनकारी हाथों में स्माइली लिए नजर आया। उसके गले में लटके पोस्टर पर महंगाई के खिलाफ नारा लिखा था।

पेरिस में प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी हाथ में पोस्टर पकड़े हुए। इस पर लिखा है- शिक्षा हमारा हक है, कोई खास सुविधा नहीं।

विरोध के दौरान दुकानों में लूट

प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने एपल स्टोर पर तोड़फोड़ की और आईफोन समेत सभी सामान लूटकर ले गए।

पेरिस में एवेन्यू मोंटेन पर लग्जरी कपड़ों के स्टोर को भी लूटा गया।

बोर्डो शहर में भी प्रदर्शनकारियों ने कपड़ों के इंटरनेशनल ब्रांड लुई वितों के स्टोर में भी लूटपाट की।

प्रदर्शन के दौरान जलती आग के सामने गुलाब लिए खड़ा एक प्रदर्शनकारी हिंसा और तबाही के बीच शांती का संदेश देते हुए।

————————–

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर:राष्ट्रपति भवन से 400 मीटर दूर हिंसक प्रदर्शन

फ्रांस में बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के विरोध में शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। फ्रांस 24 की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी पेरिस में राष्ट्रपति भवन एलिजे पैलेस से महज 400 मीटर दूर प्रदर्शनकारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया और गाड़ियों में आग लगा दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *