Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

फिर नोटबंदी! 30 सितंबर से बंद हो जाएंगे 2000 के नोट, घबराएं नहीं… बदलवा सकते हैं

नई दिल्ली : अब बाजार में 2000 रुपए का नोट नहीं दिखेगा। आरबीआई ने इस नोट को वापस लेने का फैसला लिया है। आरबीआई के फैसले के अनुसार 2000 रुपए का नोट सर्कुलेशन से वापस लिया जाएगा। हालांकि मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। ‘क्लीन नोट पॉलिसी’ के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है। हालांकि इस फैसले को लेकर घबराएं नहीं… क्योंकि आरबीआई ने बाजार में मौजूद 2000 के नोटों को बदलने का विकल्प दिया है।

RBI ने बैंकों को 23 मई से 30 सितंबर तक 2000 के नोट लेकर बदलने के निर्देश दिए हैं। एक बार में अधिकतम बीस हजार रुपए कीमत के नोट ही बदले जाएंगे। अब से ही बैंक 2000 के नोट इश्यू नहीं करेंगे। शुक्रवार शाम आरबीआई ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।

2016 की नोटबंदी के बाद आया था 2000 का नोट

काला धन पर रोक लगाने के लिए 2016 में पीएम मोदी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 500 और 1000 रुपए के नोट को बंद करने का फैसला लिया था। इस फैसले के बाद 2000 रुपए का नोट चलन में आया था। हालांकि कुछ ही दिनों बाद 2000 रुपए का यह नोट बाजार में बहुत कम दिखने लगा।

बीते कुछ महीनों से तो ऐसा हो गया था कि इस गुलाबी नोट का दर्शन बैंक-एटीएम तक में नहीं हो रहे थे। इस बीच 2000 रुपए का नोट बंद किए जाने की बात कई बार सामने आई। लेकिन शुक्रवार 19 मई को आरबीआई ने आधिकारिक रूप से 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का फैसला लिया है।

2000 रुपए के नोट का अब क्या करें

  • जिनके पास 2000 रुपए के नोट हैं, वो इसे बैकों में जमा करा सकते हैं।
  • इसके लिए 30 सितंबर 2023 तक की समयसीमा तय की गई है।
  • 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपए के नोट को दूसरे नोटों से बदला जा सकेगा।
  • 2000 रुपए के नोट को बदलने की सीमा 20000 रुपए तय की गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *