Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली वीडियो आई सामने, देखें कोच के अंदर का नजारा

  • दिल्ली से वाराणसी के बीच रात में सफर करने वाले यात्रियों के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चर्चा में है

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला वीडियो सामने आ चुके हैं, जिन्हें देखकर किसी भी यात्री का रोमांच बढ़ जाना तय है। इस ट्रेन के आधुनिक इंटीरियर और विमान जैसी सुविधाओं की पहली झलक ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि आगामी 31 अक्टूबर 2026 को इस प्रीमियम ट्रेन को आधिकारिक तौर पर पटरियों पर उतारने की तैयारी है।

सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के कोच अंदर से बेहद भव्य और आरामदायक हैं। भारतीय रेल द्वारा शुरू की जा रही इस स्लीपर वर्जन ट्रेन में यात्रियों के सफर को पूरी तरह से सुगम और आधुनिक बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। ट्रेन के अंदर की डिजाइनिंग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है। ऊपरी बर्थ पर आसानी से चढ़ने के लिए मजबूत और सुगम सीढ़ियां बनाई गई हैं।

ट्रेन के अंदर की खास सुविधाएं

ट्रेन के अंदर बेहतर लाइटिंग, सेंसर आधारित टच-फ्री बायो-टॉयलेट, और मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं हर कोच में उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं, कवच तकनीक और अन्य अत्याधुनिक सुरक्षा फीचर्स से लैस यह ट्रेन यात्रियों को न केवल तेज बल्कि बेहद सुरक्षित सफर का अहसास कराएगी।

31 अक्टूबर को शुरू होने की तैयारी

दिल्ली और वाराणसी के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन 31 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। यह ट्रेन करीब 760 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसमें कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 11 थर्ड एसी, चार सेकंड एसी और एक फर्स्ट एसी कोच शामिल है। ट्रेन में करीब 823 यात्रियों के सफर करने की क्षमता बताई गई है।

प्रयागराज और कानपुर में भी होगा ठहराव

इस ट्रेन के रास्ते में प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद प्रमुख ठहराव होंगे। इससे इन शहरों के यात्रियों को भी दिल्ली और वाराणसी के बीच यात्रा करने का ऑप्शन मिलेगा। ट्रेन का संचालन उत्तर रेलवे करेगा।

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर (27422) का टाइम टेबल

स्टेशनआगमनप्रस्थान
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन—09:40 pm
गाजियाबाद जंक्शन10:13 pm10:15 pm
अलीगढ़ जंक्शन11:20 pm11:22 pm
कानपुर सेंट्रल02:45 am02:50 am
प्रयागराज जंक्शन05:05 am05:10 am
वाराणसी जंक्शन07:10 am—

वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर (27421) का टाइम टेबल

स्टेशनआगमनप्रस्थान
वाराणसी जंक्शन—08:50 pm
प्रयागराज जंक्शन10:35 pm10:40 pm
कानपुर सेंट्रल12:40 am12:45 am
अलीगढ़ जंक्शन03:55 am03:57 am
गाजियाबाद जंक्शन05:25 am05:27 am
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन06:10 am—

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *