- प्रयागराज में 3 ड्रमों से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुए हैं, पुलिस के मुताबिक, तीन से चार करोड़ रुपये हो सकते हैं
उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नवाब गंज के बरई पुर गांव में एक घर के अंदर करोडों रुपये ज़मीन के अंदर खोद कर छुपाये गए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घर में रेड की और खुदाई कराई तो तीन ड्रम में भरे गए पैसे बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक बरामद रुपये तीन से चार करोड़ रुपये हो सकते हैं। इस मामले मे पुलिस नें एक शख्स क़ो हिरासत मे लिया है।
तीन ड्रम में भरे गए थे करोड़ो रुपये
जानकारी के अनुसार, इस घर में यादव परिवार रहता है। इस घर के राकेश यादव और राजेश यादव पुणे में नौकरी करते थे। एक दिन पहले गांव मे कोई झगड़ा हुआ तो पुलिस को बताया गया कि इनके पास काले धन हैं। जिससे ये थोड़ा-थोड़ा निकाल कर खर्च करते हैं। इस सूचना पर पुलिस नें घर में रेड की और सटीक सूचना पर घर के एक कमरे में खुदाई शुरू कराई। 5 मीटर खोदने के बाद अलग-अलग तीन छोटे स्टील के ड्रम को काली पन्नी से बांधा गया था ताकि ख़राब ना हो। पुलिस नें जब ड्रम खोला तो उसमें 500 नोटों की गड्डियां मिली। पुलिस नें तीनो ड्रम के पैसों को निकाल कर जब्त किया और इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी। घर में करोड़ों रुपये बरामद होने से गांव वाले भी हैरान हैं।
झगड़े के बाद मुखबिर ने खोली पोल
बताया जा रहा कि राजेश यादव और उसका भाई 2020 में पुणे से यहां आ गया था। आने के बाद इन लोगो नें गांव में ज़मीने खरीदी और नया ट्रैक्टर खरीदा। गांव वालो को लगा की इतनी जल्दी ये लोग अमीर कैसे हुए। हालांकि गांव में हुए एक झगड़े से पुलिस क़ो मुखबिरी मिल गई। इसके बाद घर की खुदाई में पैसा बरामद हुआ।
पुलिस ने जिस शख्स को हिरासत मे लिया है। उससे पूछताछ की ज रही है लेकिन वे गोल मोल जवाब दे रहे हैं। पुलिस अब ये पता लगाने मे जुटी हैं कि आखिर ये करोडों की रकम ये लोग कहां से लेकर आये हैं। पुणे में जिस कम्पनी मे दोनों भाई काम करते थे। उसका भी पता लगाया ज रहा है। पुलिस ने घर को सील करके सुरक्षा बड़ा दी गई है।

