Breaking
Tue. Nov 10th, 2026

आगरा में भाजपा नेता की स्कॉर्पियो में लगाई आग:घर के बाहर खड़ी थी कार, CCTV में दिखा आरोपी; पुलिस शिनाख्त में जुटी

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सोमवार देर रात घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार में एक युवक ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कार भाजपा नेता की बताई जा रही है। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक कार में आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है।

पानी की टंकी के पास हुई घटना

घटना फेस-2 स्थित पानी की टंकी के पास की बताई जा रही है। सोमवार देर रात अचानक स्कॉर्पियो से आग की लपटें उठने लगीं। आशंका है कि अज्ञात युवक ने किसी ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल कर कार में आग लगाई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई।

CCTV में कैद हुआ आरोपी

घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में एक युवक स्कॉर्पियो में आग लगाते हुए नजर आ रहा है। सूचना मिलने पर थाना एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करने में जुटी है।

आग लगाने की वजह स्पष्ट नहीं

फिलहाल स्कॉर्पियो में आग लगाने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कार भाजपा नेता की होने के कारण घटना को लेकर इलाके में चर्चा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *