Breaking
Thu. Nov 19th, 2026

शामली में मां, 2 बेटियों की जिंदा जलकर मौत:सोते वक्त घर में सिलेंडर ब्लास्ट, छत गिरी; मलबे के नीचे कंकाल मिले

शामली : शामली में घर में आग लगने से मां और 2 बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात 12 बजे उस वक्त हुआ, जब पूरा परिवार सो रहा था। किचन में शार्ट सर्किट हुआ। इसके बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

चंद सेकंड में पूरे घर में आग लग गई। ब्लास्ट की वजह से कमरे की छत गिर गई। मां-बेटियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। बगल के कमरे में सो रहे पति और दो बेटे बाल-बाल बच गए। CCTV में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना कैद हो गई।

चीख-पुकार सुनकर पति और दोनों बेटों की नींद खुली। तीनों भागकर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी विकराल थीं कि वे उन्हें बचा नहीं सके।

जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद मलबे के नीचे मां शाहिदा (32) और दो बेटियों अदन (13) और माहिरा (11) के जले हुए शव मिले। शव कंकाल हो चुके थे।

हादसा जिला मुख्यालय से 35 किमी. दूर बाबरी थाना क्षेत्र के कैड़ी गांव में बुधवार रात हुआ।

सिलेंडर ब्लास्ट की घटना CCTV में कैद हो गई। आग का गुबार गली तक फैलते हुआ दिखाई दे रहा है।

सिलेंडर ब्लास्ट की घटना CCTV में कैद हो गई। आग का गुबार गली तक फैलते हुआ दिखाई दे रहा है।

आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा मकान जलकर राख हो गया।

आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा मकान जलकर राख हो गया।

पुलिस ने मलबा हटाकर जैसे-तैसे तीनों शवों को बाहर निकाला। शव बुरी तरह जल चुके थे।

पुलिस ने मलबा हटाकर जैसे-तैसे तीनों शवों को बाहर निकाला। शव बुरी तरह जल चुके थे।

कैड़ी गांव में साजिद (35) पत्नी, 2 बेटियों और 2 बेटों के साथ रहते हैं। मोतियों की माला बनाने का काम करते थे। घर से ही अपना कारोबार चलाते थे।

2 कमरे, एक किचन और एक हॉल वाले मकान में पत्नी और बेटियां किचन से सटे कमरे में सो रहीं थीं। साजिद बेटों रेहान (9) और अशरफ (4) के साथ दूसरे कमरे में थे।

बुधवार रात करीब 12 बजे किचन में आग भड़की और शाहिदा के कमरे तक पहुंच गई। आग की लपटों में घिरने पर वे चीखने-चिल्लाने लगीं। पड़ोस के लोग भागकर आ गए।

आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच, किचन और कमरे की छत भराभराकर गिर गई। सभी भागकर घर से बाहर आ गए। पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि, मां-बेटियों को बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

धूल और धुएं के कारण रेस्क्यू में परेशानी हुई

थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट के बाद चारों तरफ ईंट और मिट्टी का मलबा फैल गया। धूल और धुएं के कारण रेस्क्यू टीम को देखने में दिक्कत हो रही थी। मोबाइल की टॉर्च की मदद से मलबे के बीच शवों को तलाशना पड़ा।

करीब 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद तीनों शव बाहर निकाले गए। मकान की छत कच्ची थी, इस वजह से बांस-बल्लियों में तेजी से आग फैली और भरभराकर गिर गई।

200 महिलाएं काम करती थीं, ढाई लाख का माल जलकर राख

पड़ोसी महिला ने बताया कि हादसे के वक्त शाहिदा घर में माला बनाने के लिए लाया गया माल रखा था। इसकी कीमत ढाई-तीन लाख रुपए बताई थी। सब जलकर राख हो गया। करीब 200 महिलाएं शाहिदा के साथ माला बनाने का काम करती थीं। उसके घर आकर माल ले जाती थी। फिर माला तैयार कर वापस दे जाती थीं। हादसे से महिलाओं का रोजगार भी छिन गया।

पड़ोसी ने बताया कि परिवार बागपत में भांजी की शादी में जाने की तैयारी कर रहा था। मां और दोनों बेटियां ने कल शाम को ही हाथों में मेहंदी लगाई थी। खरीदारी वगैरह पूरी हो चुकी थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *